New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0f45241a2a16fd31779fcd14d52196c717a72d225d0d9b9fc3bd61a610b8f223.jpg)
मुख्य सामग्री | सेब, अखरोट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऍप्पल, वोलनट ऍन्ड पोमग्रेनेट सेलड
- १ सेब
- ८-१० अखरोट कटा हुआ
- १ अनार
- २ हरे प्याज़
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच काली मिर्च
- १/२(आधा) बड़ा चमचा मस्टर्ड पेस्ट
- २ छोटे चम्मच वाइन विनेगर
- २ बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- २ बड़े चम्मच शहद
- ७-८ आईसबर्ग लेटस के पत्ते
- फेटा चीज़
विधि
- हरे प्याज़ को काट लें। सेब को आधा करके फिर उनके स्लाइस कर लें।
- ड्रेसिंग बनाने के लिये एक बाउल में हरे प्याज़, नमक, कुटी हुई काली मिर्च, मस्टर्ड पेस्ट, वाइन विनेगर, ऑलिव ऑइल और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- सलाद के पत्ते तोड़कर ड्रेसिंग में डालें और सेब के स्लाइस भी डालें।
- अनार को आधा करके दानों को अलग करें और सेलड में डालें। अब डालें अखरोट और टॉस करके मिला लें। अब इस सेलड को एक सर्विंग बाउल में डालें।
- फेटा चीज़ के छोटे टुकडे़ करके सेलड के उपर रखें और तुरन्त परोसें।