New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9e5fd441d40c89edac96d3c9046c4fd125df6aadb51d18b8f17024e8d5e9dfd9.jpg)
मुख्य सामग्री | एलो वेरा, मेथीदाना |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऐलोवेरा और मेथी की सब्ज़ी
- २०० ग्राम एलो वेरा
- १/२(आधा) कप मेथीदाना
- १/२(आधा) चुटकी हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ बड़ा चमचा अदरक ,बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च ,बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच आमचूर पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच धनिया पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चीनी
- २ बड़े चम्मच किशमिश
- ½ नींबु का रस
विधि
- एक नॉन स्टिक हन्डी में पानी गरम करें। उसमें एक चुटकी हल्दी पावडर और थोड़ा नमक डालें। ऐलोवेरा के छोटे टुकड़े काटें और गरम हो रहे पानी में डालें।
- फिर मेथी दाना डालें, ढक कर पकाएँ जब तक पानी उबलने लगे। फिर उन्हे छानकर ठंडे पानी में धो लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालकर महक आने तक भूनें। अब हींग, अदरक, हरि मिर्चें डालकर भूनें।
- ऐलोवेरा और मेथी दाना डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर लाल मिर्च पावडर, अमचूर, बचा हल्दी पावडर, धनिया पावडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब चीनी, किशमिश, नींबु का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। सर्विंग बाउल में निकालकर परोसें।