New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/eae3b69bffb68a2da7b0d0ba17a20f22e4398141989d618a8a867d5aae26f899.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट, अदरक |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री अद्रकी चिल्ली चिकन
- २ हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट छोटे क्यूब्स कटे हुए
- २ अदरक
- ६-८ हरी मिर्च
- ३-४ रॅड बर्ड्स आय चिल्लीस बारीक कटी हुई
- १ बड़ा चमचा काशमीरी लाल मिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- ६-८ लहसुन लौंग
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ दरदरा कटे हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च दरदरा कटी हुई
- १ बड़ा चमचा सोय सॉस
- ३ बड़ा चमचा ओयस्टर सॉस
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ८-१० ताज़ा हरा धनिया
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। आधा अद्रक दरदरा काटें और बचा अद्रक स्लाइस करके पैन में डालें। हरि मिर्चों को तिरछे स्लाइस करके डालें।
- लहसून को मसलकर डालें और भूनें जबतक अद्रक भूरा और करारा हो जाए। एक बाउल में लाल मिर्च पावडर और 3 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर चिकन, प्याज़, हरि शिमला मिर्च और बर्ड्स आय चिल्लीस पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। चिकन भूरा होने तक भूनें।
- सॉय सॉस और ऑय्स्टर सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 2 बड़े चम्मच तैयार किया लाल मिर्च पेस्ट, काली मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर और नमक डालकर अचछी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक चिकन पूरी तरह पक जाए।
- हरा धनिया बारीक काटकर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक धिमी आँच पर पकाएँ। चिकन को एक सर्विंग प्लेट में डालकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 631 |
कार्बोहाइड्रेट | 26.5 |
प्रोटीन | 68.4 |
फैट | 27 |