New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8014e1a253a4f1d5c5e0e7b3728785be01316337d4ea6b54251eb4450470dd6e.jpg)
| मुख्य सामग्री | अदरक, सूंठ | 
| क्यूज़ीन | पंजाबी | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | Select Taste | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री अद्रक का हल्वा
- १५० ग्राम अदरक कसा हुआ
 - १ बड़ा चमचा सूंठ
 - १ कप गुड़
 - १/२ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
 - १ छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
 - ३ बड़ा चमचा घी
 - ८-१० पिस्ते बारीक कटे हुए
 - १ कप आटा
 - १५-१६ बीज रहित खजूर बारीक कटे हुए
 - १ १/२ कप कसा हुआ नारियल
 
विधि
- चाशनी बनाने के लिये एक नॉन स्टिक पैन में 5 कप पानी गरम करें, उसमें गुड़, कॅस्टर शुगर, सूंठ और छोटी इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक मिश्रण गाढा हो जाए।
 - एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें अद्रक डालकर 4-5 मिनट तक भूनें। पीस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
 - फिर गेहुँ का आटा डालकर भूनें जबतक आटा पूरी तरह पककर महक आने लगे। अब खजूर डालकर भूनें जबतक मिश्रण नरम हो जाए।
 - फिर चाशनी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएँ जबतक मिश्रण गाढा हो जाए। नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाएँ। हल्वे को सर्विंग बाउल में डालकर तुरन्त परोसें।
 
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 2776 | 
| कार्बोहाइड्रेट | 403.9 | 
| प्रोटीन | 32.2 | 
| फैट | 114.4 |