New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/633c02c5dba69e952445323a08817dc581e48fa717038f5199000f5b83328fc0.jpg)
मुख्य सामग्री | बेबी बैंगन, ऑइल |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | तीखा |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री अचारी बैंगन
- १/२(आधा) बेबी बैंगन
- बड़े चम्मच ऑइल
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच मेथीदाना
- १ बड़ा चमचा सौंफ
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच कलौंजी
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ बड़े चम्मच धनिया पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच आमचूर
विधि
- बैंगन के डंडी समेत लम्बाई में चार टुकड़ों काटें। नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज़ को मोटा मोटा काट कर पैन में डालें और नरम हो जाने तक भूनें।
- राई, मेथीदाना, सौंफ, जीरा और कलौंजी को ग्राईंडर के जार में डालें और दरदरा पीस लें। पैन में बैंगन डालें और मिलाएं। अब डालें नमक और हल्दी पावडर।
- अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा सा पानी डालकर ढक दें और बैंगन नरम होने तक पकायें। फिर थोड़ा सा पानी डालें और मिलाएं। फिर से ढक दें और 2-3 मिनिट तक पकायें।
- लाल मिर्च पावडर डालकर मिलाएं। फिर डालें धनिया पावडर और पिसा हआ पावडर। थोड़ा मिक्स करें और थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।
- फिर थोड़ा पानी डालें और मिला लें। अब डालें आमचूर और मिला लें। ढक कर 2-3 मिनिट तक पकाएं। गरमागराम अचारी बैंगन परोसें।