New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d40588a8300ee737189e7d08d10e22312ed31e40f24c866c2e3d626b69a18887.jpg)
मुख्य सामग्री | आम पापड़, गेहूँ का आटा |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आम पापड परांठा
- १२ आम पापड़
- ३ कप गेहूँ का आटा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच अजवाइन
- १ कप मैंगो पल्प
- १/२(आधा) छोटा चम्मच ऑइल
- ६ छोटा चम्मच घी
- १६ बड़ा चमचा Shrikhand
विधि
- एक बाउल में गेहुँ का आटा, अजवैन, नमक और आम का गुदा डालकर मिलाएँ। आवश्यकतानुसार पानी डालकर गूंदें। लोई पर तेल लगाएँ, गीले कपडे से ढक कर रखें।
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। लोई के 4 समान हिस्से करें और उनके गोले बनाएँ। हर गोले को आटे में लपेटकर रोटी बेलें। हर रोटी पर ½ छोटा चम्मच घी लगाएँ और आम पापड का एक स्लाइस रखें और रोटी का एक सिरा उसपर मोडें।
- एक और आम पापड के स्लाइस रखें और रोटी का दूसरा सिरा उसपर मोडें। अब आम पापड का तीसरा स्लाइस रखें और रोटी के बचे दो सिरे मोडकर चौकोन बनाएँ।
- हर भरे हुआ चौकोन को आटे में लपेटकर बेलें और चौकोन परांठे बनाएँ। हर परांठे को गरम तवे पर रख कर एक मिनट तक पकाएँ। पलटें, ½ छोटा चम्मच घी लगाएँ और फिर से पलटें।
- दूसरे तरफ भी ½ छोटा चम्मच घी लगाएँ और पलटते हुए पकाएँ जबतक परांठा दोनो तरफ से समान सुनहरा हो जाए। हर परांठे के 4 छोटे चौकोन तुकडे काटें और सर्विंग प्लेट पर रखें। हर तुकडे पर 1 बड़ा चम्मच श्रिखंड डालकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 2351 |
कार्बोहाइड्रेट | 425.3 |
प्रोटीन | 60.9 |
फैट | 45.2 |