New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2d32f886084de73bf4ba885aae144e1d198b474d0e34c542688877e83a920a74.jpg)
| मुख्य सामग्री | गुड़, चाय की पत्ती |
| क्यूज़ीन | भारतीय |
| कोर्स | पेय |
| तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठा |
| खाना पकाने का स्तर | |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री जैगरी टी
- ३-४ बड़े चम्मच गुड़ कद्दूकस किया हुआ
- २ बड़े चम्मच चाय की पत्ती
- ४ छोटी इलाइची तोड़े हुये
- १ छोटा चम्मच सौंफ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- १/२(आधा) कप दूध
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में एक कप पानी गरम करें।
- उसमें डालें इलाइची, सौंफ, कुटी हुई काली मिर्च और चाय की पत्ती और एक उबाल आने दें।
- फिर डालें दूध और एक उबाल आने दें। अब एक टी पॉट में गुड़ डालें और उसमें बनाई हुई चाय छान कर गुड़ के पिघलने तक मिलायें। गरम-गरम परोसें।