New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c1c9848df9268b58c8f323991954174369621577f729863208b2edd057ab7462.jpg)
| मुख्य सामग्री | बाजरा आटा , घी | 
| क्यूज़ीन | भारतीय | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मीठा | 
| खाना पकाने का स्तर | निम्न | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री बाजरा आटा हलवा
- ३ बड़े चम्मच बाजरा आटा
- १ बड़ा चमचा घी
- ३-४ अखरोट कटे हुये
- १ छोटा चम्मच सोंठ
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- १/२(आधा) कप डेसिकेटेट कोकोनट/ सूखे नारियल का बूरा
- ३/४ कप गुड़ कसा हुआ
- १ कप बासमती चावल पका हुआ
- १ १/२(डेड़ कप दूध
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें। उसमें डालें अखरोट और 30 सेकेंड तक भूनें। फिर डालें बाजरा आटा, मिलायें और धीमी आंच पर एक मिनट तक पकायें।
- फिर डालें सोंठ, कुटी हुई काली मिर्च, इलाइची पावडर, डेसिकेटेड कोकोनट और गुड़, मिलायें और गुड़ के पिघलने तक पकायें।
- अब डालें पका हुआ इंडिया गेट बासमती चावल, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें दूध, मिलायें और 1-2 मिनट तक पकायें। गरम-गरम परोसें।