New Update
मुख्य सामग्री | मैकारोनी, राजमा |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पास्ता सूप
- १/२ कप मैकारोनी
- १ कप राजमा रातभर भिगोकर नमक के साथ पकाया हुआ
- १ बड़ा चम्मच तेल
- २ लहसुन की कलियाँ कुटा हुआ
- २ हरे प्याज़ का सफेद भाग पतले स्लाइस
- ५-६ बेबी कॉर्न सलाइस किया हुआ
- ४ कप वेजिटेबल स्टॉक
- ३ बड़े चम्मच टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- २ हरे प्याज़ की पत्तियाँ पतले स्लाइस
- १ टमाटर बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- २ छोटे चम्मच टोबासको सॉस
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच सूखी थाईम
- ६-८ ताज़े बेसिल के पत्ते हाथों से तोड़कर
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें लहसुन, हरे प्याज़ और बेबीकॉर्न और दो मिनिट तक भूनें। फिर राजमा और वेजिटेबल स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब मैकरोनी डालकर मिलाएँ। ढक कर दस मिनिट तक धिमी आँच पर पकाएँ या जब तक मैकरोनी पक जाए।
- टोमाटो प्यूरी, हरे प्याज़ के पत्ते और टमाटर डालकर मिलाएँ। फिर टोबास्को सॉस, नमक, काली मिर्च पावडर, थाइम और बेसिल के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम परोसें।