New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b629396e33ad2dac2c18e727fb421075f6eeaf2b7ff8df8ac84890d948d33b18.jpg)
| मुख्य सामग्री | गाजर |
| क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मिक्सड वेजिटेबल एण्ड चिकपी हॉटपॉट
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर चौकोर में कटा हुआ
विधि
- पहले गाजर को क्यूब्स में काट लें। आलू को गोल-गोल काट लें। लाल शिमला मिर्च को १/२ इंच के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- प्याज़ को क्यूब्स में काट लें और परत को अलग करें। हरे प्याज़ की पत्तियाँ को काट लें। ताजा पार्सले को भी काट लें। ओवन को 170 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें।
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में १ बड़ा चम्मच ऑलिव आइल गरम करें। उसमें हरा प्याज़, लहसुन, गाजर, नमक और प्याज़ को अच्छी तरह मिलाएँ। फिर ढक कर ३-४ मिनट तक पकाएँ।
- उसमें मैदा और काबुली चना डालकर अच्छी तरह मिला लें। आधे बचे हरे प्याज़ की पत्तियाँ, लाल शिमला मिर्च, काली मिर्च और क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण को बेकिंग डिश में डालें।
- आलू के टुकड़ों को एक दुसरे के ऊपर रखें जिससे कि वे पूरे जगह को ढक दें। फिर उन पर नमक, पार्सले और बाकी बचे हरे प्याज़ की पत्तियाँ डालें।
- बाकी बचे ऑलिव आइल आलू के ऊपर से डालें। गरम ओवन में रखें और आलू के पूरे पक जाने तक बेक करें। गरमागरम परोसें।