New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d0fd59188f9d93744ab659ccbf7f8dae4feaad959086cf79cb7a8da21b07cef1.jpg)
मुख्य सामग्री | चीज़, गेहूँ का आटा |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मसाला चीज़ पूरी
- १०० ग्राम चीज़ घिसा हुआ
- २ कप गेहूँ का आटा
- १ छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
- चुटकी हींग
- १/२(आधा) छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- चुटकी हल्दी का पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ऑइल
विधि
- एक बाउल में चीज़, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, हिंग, अमचूर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और ज़ीरा पावडर डालकर अच्छी तरह मसलें।
- दूसरे बाउल में गेहुँ का आट, नमक आवश्यकतानुसार पानी के साथ गूंदकर लोई बनाएँ।
- लोई के समान हिस्से बनाकर उनके गोले बनाएँ। हर गोले पर थोडा तेल लगाकर उन्हे कटोरी का आकार दें।
- उनमें चीज़ का मिश्रण भरें, किनारे साथ में लाकर सील करें। उनपर फिर से थोडा तेल लगाकर पूरियाँ बेलें।
- फ्रायर में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, एक एक करके पूरी डालें और सुनहरा होने तक तलें।
- तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। सर्विंग प्लेट पर रख कर गरमागरम परोसें।