New Update
| मुख्य सामग्री | मैकारोनी, बेक्ड बीन्स | 
| क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल | 
| कोर्स | सलाद | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | |
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री मॅकोरोनी ऍन्ड बीन सॅलॅड
- १ कप मैकारोनी उबला हुआ
- १ कप बेक्ड बीन्स
- ७-८ ब्रोक्ली/ विलायती गोभी उबालर ठंडे पानी में धोलें
- ८-१० चेरी टमाटर
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक पीली शिमला मिर्च कटा हुआ
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- ४ छोटे चम्मच विनेगर
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- बेसिल के पत्ते
विधि
- एक गहरे बाउल में मॅकोरोनी, बेक्ड बीन्स, ब्रॉकोली, चेरी टॉमेटो और दोनो शिमला मिर्च डालें। एक दूसरे बाउल में ऑलिव ऑयल, सिर्का, नमक और कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएँ।
- अब इस ड्रेस्सिंग को सॅलॅड के उपर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। बेसिल पत्ते छिडकें। बीस मिनट तक रेफ्रिज़्रेटर में ठंडा करें और फिर परोसें।