New Update
मुख्य सामग्री | ताज़े पुदीने के पत्ते , गेहूँ का आटा |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फुदिना नी पापड़ी
- १ कप ताज़े पुदीने के पत्ते कटा हुआ
- १ कप गेहूँ का आटा
- २ बड़े चम्मच घी
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच अजवाइन
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- एक बाउल में आटा, घी, नमक, खाने का सोडा, अजवाइन और पुदीना डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- आवश्यकतानुसार पानी डालकर सख्त लोई गूदें।
- ढक कर पन्द्राह मिनिट तक रहने दें।
- लोई के चौबीस हिस्से बनाएँ, हल्का सा दबाएँ और बेलकर छोटे पतले पूरियाँ बनाएँ।
- फिर उन पर एक फोर्क से कुछ छेद बनाएँ ताकि तलने पर वे फूल न जाए।
- एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, थोड़े-थोड़े पापड़ी धीरे से डालें और मध्यम आँच पर करारे और सुनहरे होने तक तलें।
- तेल में से निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें। पूरी तरह ठंडा होने पर एयरटायट टिन में रखें।