New Update
मुख्य सामग्री | फिश फिले, हौट ब्लैक बीन पेस्ट |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स सीफूड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री फ़िश इन हौट बीन सौस
- ४०० ग्राम फिश फिले 1 ½ इन्च के क्यूब्ज़ कटे हुए
- २ बड़े चम्मच हौट ब्लैक बीन पेस्ट
- ६ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- तल ने के लिए ऑइल
- २ बड़े चम्मच ओयस्टर सॉस
- १ छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- २ कप फिश स्टॉक
- १ इंच टुकड़ा अदरक घिसा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ पतले स्लाइस में कटा हुआ/ कटी हुई
- ३-४ हरी मिर्च सलाइस किया हुआ
- १ बड़ा चमचा माल्ट विनेगर / सिरका
- १ छोटा चम्मच काली मिर्च कुटा हुआ
- १/२(आधा) कप ताज़ा हरा धनिया बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
विधि
- 3 बड़े चम्मच कोर्नफ्लावर में मछली के टुकड़ों को रोल कर लें।
एक वौक में पर्याप्त तेल गरम करें, इसमें मछली के टुकड़ों को करीब 1 मिनिट तल लें फिर निकालकर अब्ज़ौरबेनट पेपर पर रखें। बचे हुए कोर्नफ्लावर को 1 कप पानी में घोल लें। - 1 कप स्टौक में ओयस्टर सौस, हौट ब्लैक बीन पेस्ट, चीनी और नमक मिलाएँ। एक वौक में 4 बड़े चम्मच तेल गरम करें, अदरक, प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर 1 मिनिट तक भूनें। अब सौस का मिश्रण डालें, बचा हुआ स्टौक डालें और उबाल आने दें।
- कोर्नफ्लावर का घोल डाल कर 1 मिनिट या सौस को गाढ़ा होने तक पकाएँ। अब तले हुए मछली के टुकड़े डाल कर हल्के से चलाते हुए करीब 1 मिनिट और पकाएँ। मौल्ट विनेगर और कुटी हुई काली मिर्च डाल कर मिलाएँ। हरे धनिया से गार्निश कर के गरमा गरम परोसें।