New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/44d57d98dc0e376411efcdf80bb3a5cec5d9b423ec63d7a069c4833b49ed2b0e.jpg)
| मुख्य सामग्री | दलिया/ लापसी, देसी घी |
| क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
| कोर्स | डेसर्ट |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठा |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री दलिया
- १ कप दलिया/ लापसी
- २ बड़े चम्मच देसी घी
- ४ बड़े चम्मच रवा/सूजी
- ३-४ छोटी इलाइची
- २ कप दूध
- १ बड़ा चमचा किशमिश
- ६-७ आलमंड/बादाम
- ६-७ काजू
- २ १/२ बड़े चम्मच चीनी
विधि
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करके उसमें दलिया डालकर 1 मिनिट तक भूने।
- फिर सूजी डालें और महक आने तक भूनें। एक कप पानी डालें, ढक कर पूरा पानी सूख जाने तक पकाएँ।
- पैन में अब डालें दूध और मिला लें। ढक कर 3-4 मिनिट तक और पकाएँ।
- इलाइची के बीज दरदरा कूट कर दलिया में डालें और मिला लें। किशमिश डालकर मिला लें। बादाम और काजू काटकर डालें और 5-7 मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें चीनी और अच्छी तरह मिला लें और दलिया पूरी तरह पकने दें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 1695 |
| कार्बोहाइड्रेट | 37.3 |
| प्रोटीन | 250 |
| फैट | 56.3 |
| फाइबर | Iron- 14.1 |