छेना आईसक्रीम विद पाटाली गुड़ सिरप

वेनीला आईसक्रीम में कलाकन्द मिलाकर जमाएँ और परोसें खजूर की चाशनी के साथ.

New Update
छेना आईसक्रीम विद पाटाली गुड़ सिरप
मुख्य सामग्रीकलाकन्द , वेनीला क्रीम
क्यूज़ीनफ्यूज़न
कोर्सडेसर्ट
तैयारी का समय१६-२० मिनट
खाना पकाने के समय११-१५ मिनट
सर्विंग्स
स्वादमीठा
खाना पकाने का स्तरनिम्न
अन्यशाकाहारी

सामग्री छेना आईसक्रीम विद पाटाली गुड़ सिरप

  • ४ कलाकन्द
  • ४ कप वेनीला क्रीम
  • ३/४ कप पाल्म/ ताड़ का गुड़ घिसा हुआ
  • ४ बड़े चम्मच Rooh Afza

विधि

  1. एक नॉन स्टिक कढ़ाई में खजूर का गुड़ पिघालें। एक बाउल में कलाकन्द मसलकर डालें।
  2. फिर उसमें 4 कप वेनीला आईसक्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और डीप फ्रीज़र में 5 मिनिट तक रखें।
  3. गुड़ में 1 कप पानी डालकर पकाएँ जब तक चाशनी गाढ़ी हो जाए। आँच बुझा दें और लगातार चलाते रहें ताकि चाशनी ठंडी हो जाए।
  4. फिर उसे एक बाउल में निकालकर रखें। परोसते वक्त हर सर्विंग बाउल में थोड़ी चाशनी डालें, उस पर 2 स्कूप आयसक्रीम रखें, थोड़ा रूह अफझज़ा छिड़कें और ठंडा-ठंडा परोसें।