चीज़ ऐन्ड एग टोस्ट

चीज़ और अन्डे का मसालेदार मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर लगाकर टोस्ट करें, उसपर पोच्ड अन्डे रख कर परोसें.

New Update
चीज़ ऐन्ड एग टोस्ट
मुख्य सामग्रीचीज़, अंडे
क्यूज़ीनफ्यूज़न
कोर्सनाश्ता
तैयारी का समय६-१० मिनट
खाना पकाने के समय११-१५ मिनट
सर्विंग्स
स्वादSelect Taste
खाना पकाने का स्तरमध्यम
अन्यमांसाहारी

सामग्री चीज़ ऐन्ड एग टोस्ट

  • १/२(आधा) कप चीज़ घिसा हुआ
  • ५ अंडे
  • ४ ब्राउन ब्रेड
  • स्वादानुसार नमक
  • १/४(एक चौथ छोटा चम्मच मस्टर्ड पावडर
  • १ छोटा चम्मच लाल मिर्च कुटा हुआ
  • ग्रीज़ करने के लिये ऑइल
  • ४ छोटे चम्मच विनेगर
  • ८-१० चेरी टमाटर दो हिस्सों में कटा हुआ

विधि

  1. ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम होने रखें।
  2. एक नॉन स्टिक पैन में 1-1½ (एक से डेढ़) कप पानी गरम होने रखें। नमक डालकर उबलने दें।
  3. एक बाउल में चीज़, मस्टर्ड पावडर, कुटी हुई लाल मिर्च और 1 अन्डा मिला लें।
  4. बेकिंग ट्रे पर थोड़ा तेल लगाएँ, उसपर ब्रेड के स्लाइस रखें। इनपर चीज़-अन्डे का मीश्रण फैलाएँ और गरम ओवन में चीज़ पिघलने तक पकाएँ।
  5. एक बाउल में 1 अन्डा तोड़कर डालें। पैन में उबलते हुए पानी में सिरका डालें, अन्डे को धीरे से इसमें डालें और पोच कर लें। इसी तरह बाकी अन्डे भी पोच कर लें।
  6. चीज़ टोस्ट को सर्विंग प्लेट पर रखें, हर टोस्ट पर एक पोच किया हुआ अन्डा रखें, साथ में रखें चेरी टोमाटो, ऊपर से मस्टर्ड पावडर छिड़कें और तुरन्त परोसें।

न्यूट्रिशन इन्फो

कैलोरी242.25
कार्बोहाइड्रेट20.9
प्रोटीन13.87
फैट11.17
फाइबर1.22