/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3360c48a6bcf6642fdff260227ad8bed0e955dce5b90a203a39d8302da2153a9.jpg)
ठंडे या मामूली गरम तेल में कुछ भी
तलें, आप को पसंद नहीं आयेगा। जब तेल में फ्राई या डीप फ्राई कर रहे हों
तो तेल ज़्यादा गर्म नहीं रहता है कयोंकि ूसमें खाना डालते ही तापमान कुछ
और गिर जाता है। इसलिए एक साथ ज़्यादा खाना डालना नसमझी है। तलते वक्त
थोड़ा खाना डालने से तेल का तापमान थोड़ा कम तो होता ही है और वह तुरन्त
वापस अपने तापमान पर आ जाता है। एक भाग खाना तलने के लिए, आपको छ: भाग गरम
तेल लेना चाहिए। दूसरा तरीका है- समस्या को कम करने का कि तेल को पहले से
ही दस डिग्री ज़्यादा गर्म करें, ताकि उसका ज़्यादा तापमान न गिरे।
तापमान
को बनाए रखने के लिए गहरे पैन का इस्तेमाल करें। ठंडा खाना कभी भी डीप
फ्राई न करें। खाने को आम तापमान में लाने के बाद गर्म तेल में डालें।