नये किचन के लिए बर्तनों की सूची

पॉट और पैन हर विधि के पाकशैली के लिए ज़रूरी होता है। इनमें से कुछ बहुउपयोगी होते हैं, जिससे हर प्रका

New Update
utensil list for a brand new kitchen

पॉट और पैन हर विधि के पाकशैली के
लिए ज़रूरी होता है। इनमें से कुछ बहुउपयोगी होते हैं, जिससे हर प्रकार का
काम किया जा सकता है। नीचे कुछ बर्तनों की सूची दी जा रही है जो आम तौर पर
खाना बनाने के काम आते हैं:

चकला और बेलन: चकला
छोटा मार्बेल का या लकड़ी का प्लैटफॉर्म होता है और बेलन साधारणतः लकड़ी
का बना होता है। इससे आटे को रोल करके बहुत तरह की भारतीय रोटियाँ बनाई
जाती हैं।

बेकिंग ट्रे: अल्यूमिनियम या स्टेनलेस स्टील का बड़ा या छोटा ट्रे होता है जो बेकिंग करने के काम आता है।

बैम्बू ब्रूम: बाँस के छड़ी का बना छोटा झाड़ू जैसा होता है, जो चीनी रसोइए में वोक को साफ करने के काम आता है।

चिमटा: साधारण शब्दों में, चिमटा मतलब गर्म खाने को पकड़ कर फ्राई या ग्रिड्ल आदि किया जा सके।

चॉपिंग बोर्ड: फूड
ग्रेड फाइबर से बना होता है, जो विभिन्न आकार, रूप, रंग और मोटाई में पाया
जाता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के खाद्द सामग्री को काटने के लिए
किया जाता है।

क्लिंग फिल्म: यह
पारदर्शी प्लास्टिक का शीट होता है जो पके या कच्चे खाने को फूड ट्रे या
बाउल आदि में ढक कर कमरे के तापमान पर या रेफ्रिजरेटर में रखने के लिए
इस्तेमाल किया जाता है।

छलनी: गोल,
गहरा बर्तन होता है जिसमें बहुत सारे छेद होते हैं मतलब द्रव्य को छानकर
उससे अवशेष निकालकर आगे के प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

शंकुकार छन्नी: स्टेनलेस स्टील का शंकुकार छन्नी होता है जो सूप, सॉस को बड़ी मात्रा में छानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

देगची या पतीला:
यह एक धातु का बर्तन होता है जो बहुत गहराई वाला होता है और गोलाकार भी
होता है। यह भारतीय पाकशैली का बहुत ही आम बर्तन है, जिसमें ढक्कन भी होता
है।

फॉएल: यह अल्यूमिनियम
का पतला शीट होता है, जिसको जिस आकार में मोड़ना चाहें मोड़ सकते हैं। यह
खाना गर्म रखता है। यह बहुउपयोगी उत्पादक है जहाँ खांद्द पदार्थ को इससे
रैप करके रेफ़्रिजरेटर में या कहीं भी रखा जाता है।

फ्राइंग पैन: यह छिछला मोटा सतह वाला पैन होता है जिसका इस्तेमाल हल्का फ्राई करने के लिए किया जाता है।

गाटो स्लाइसर: यह हैंडल सहित पतला चम्मच होता है जिसका इस्तेमाल पेस्ट्री उठाने के लिए किया जाता है, विशेषकर ताज़ा क्रीम वाला केक का स्लाइस।
ग्रेटर:
यह एक ऐसा साधन है जिसका खाँचा विभिन्न आकार में होता है और इसका
इस्तेमाल ग्रेट करने के लिए किया जाता है (बहुत छोटे-छोटे आकार में काट
देता है)।

हमाम-दास्ता: यह साधारणतः मोरटर-पेस्टल के नाम से जाना जाता है, इसका इस्तेमाल सूखा मसाला कूटने के लिए किया जाता है।

हांडी: यह पीतल का बना होता है और खाना बनाने का सतह टिन से आवृत होता है, इसका गर्दन नीचे की तुलना में पतला होता है।

कढ़ाई:
यह डीप फ्राई करने वाला पैन है, जो विभिन्न प्रकार के धातु और मिश्रधातु
से बना होता है। साधारणतः यह लोहा, स्टेनलेस स्टील, अल्यूमिनियम और पीतल का
होता है।

चाकू: यह तेज़
धार वाला होता है जिसका इस्तेमाल काटने के लिए किया जाता है। किचन में इसका
इस्तेमाल ज़रूरी होता है। यह बहुत सारे रूप और आकार में पाया जाता है जैसे
- नक्काशी या गोश्त बनाने के काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

मसाला दानी: साधारणतः इसे स्पाइस बॉक्स कहते है, इसमें सूखा मसाला रखा जाता है।

मोल्ड: विभिन्न
प्रकार का आकार, रूप, चौड़ाई आदि देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खाना
पकाने, बेकिंग या खाने को सेट करने के वक्त वांछित आकार देने के लिए इसका
इस्तेमाल किया जाता है।

सूती कपड़ा: दही, जूस, आदि छानने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है।

नॉज़ल:
यह छोटा शांकवीय टूल है, जिसको पाइपिंग बैग के साथ इस्तेमाल किया जाता है।
पल्प या बैटर को जबरदस्ती निकाला जाता है जिसके द्वारा फूल/पत्ता या दूसरा
फैन्सी आकार आसानी से दिया जाता है।

पैलेट नाइफ: इस लंबे, चपटे, भोथरे चाकू का इस्तेमाल केक को क्रीमींग और आईसिंग करने के लिए किया जाता है।

परात: एक गोल बड़ा प्लेट जिसका किनारा ऊंचा होता है। इसका इस्तेमाल साधारणतः आटा गूंदने के लिए किया जाता है।

पाउनी: फ्राई करने के लिए इस छिद्रित चम्मच का इस्तेमाल किया जाता है।

पाइपिंग बैग: यह
शंकुकार बैग होता है जिसमें कपडे का बना नॉज़ल होता है और यह प्लास्टिक से
लाइन किया हुआ रहता है। प्राथमिक रूप से इसको बटर पेपर से बनाया जाता है,
पाइपिंग करने के लिए और फैन्सी आकार देने के लिए, जैसे - बिस्किट बनाने के
लिए या केक के ऊपर आइसिंग करने के लिए।

पोटाटो पीलर: यह
तेज़ नालीदार होता है और किनारा सेरेटेड होता है जिसका एक किनारा आलू को
छिलने के लिए और दूसरा सख्त फल और सब्जी को काटने के लिए होता है। सेरेटेड
किनारा रिज् के लिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि सजाने का काम भी किया जा
सके।

प्रेशर कुकर: यह
स्टोव पॉट वायुरुद्ध होता है, जिसमें भाप के कारण दबाव उत्पन्न होता है और
क्वथनांक के ऊपर तापमान की सृष्टि होती है जिसके कारण खाना जल्दी पक जाता
है।

गोल चम्मच: गोल आधार वाला स्टेनलेस स्टील का बना होता है जो ग्रेवी या नम चीजों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

स्कूपर: यह टूल फल, सब्ज़ी या आइसक्रीम को निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो गोलाकार भी होता है और विभिन्न आकार का भी होता है।

छलनी: यह
टूल समान आकार वाला खाँचा होता है जो विभिन्न आकार के अनाज के अशुद्धियों
को निकालने के काम आता है। विभिन्न तरह के कामों के लिए बहुत तरह का खाँचा
होता है।

स्लाइसर चम्मच: यह चपटा चम्मच समानांतर खाँचा वाला होता है।

कड़छी: यह
चपटा चम्मच प्लास्टिक या रबर का बना होता है जो बेकरी के काम बहुत आता
है।यह सामग्रियों को मिलाने के लिए और सतहों को नरम करने के लिए इस्तेमाल
किया जाता है।

तंदूर: यह
मिट्टी का बना बेकिंग चेम्बर होता है, जो कोयले से गर्म होता है। इसका
इस्तेमाल बहुत तरह के भारतीय रोटियों, टिक्का और दूसरे तंदुरी व्यंजनों को
बेक करने के लिए किया जाता है।

तंदूर सारियास: यह
एक लंबा रॉड होता है, जिसमें खाद्द पदार्थ को छेद करके टाँगा जाता है और
तंदुर पर पकने के लिए डाला जाता है। एक ऐसा ही रॉड होता जो हूक की तरह भी
होता है और चपटा भी होता है और जो तंदुर से रोटियाँ या दूसरी तंदुरी ब्रेड
निकालने के काम आता है।

तवा: यह थोड़ा अवतल और मोटा लोहा या नॉन-स्टिक का होता है जिसका काम भारतीय ब्रेड जैसे चपातियाँ या पराठा बनाना होता है।

थाली: यह
बड़ा, सीधा किनारा वाला होता है, जो अल्युमिनियम, स्टेनलेस स्टिल या पीतल
का बना होता। परम्परागत रूप से भारतीय खाना थाली में ही परोसा जाता है। यह
बर्तन को ढकने के लिए ढक्कन का काम भी करता है।

टिन कटर: फूड कैन या कन्टेनर के ढक्कन को खोलने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

वाइर विस्क: यह
स्टेनलेस स्टील का घुमावदार तार होता है जो गुब्बारे की तरह होता है, जो
अंडा या क्रीम को फेंटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाद्द सामग्री
में हवा समाविष्ट हो जाती है और वह हल्का टेक्सचर का हो जाता है या इससे
सॉस को ब्लेंड करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

वॉक: यह
कढ़ाई की तरह ही होता है, मगर पतले लोहे का बना होता है। यह ताप को खाद्द
में घुसने में मदद करता है, इससे चीनी व्यंजन आसानी से पक जाता है।