/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/cd8e7f0e1ffed17af3c95a1bf0e90ad9c754d242c8a81d365198988d68bb9985.jpg)
जब आपको कूरकूरा स्नैक्स खाने का
मन करेगा, तब यह देख लें कि वह स्फुर्तिदायक है कि नहीं! एक अच्छा सेब
कार्बोहाइड्रेट (ऊर्जा) और ऐन्टीऑक्सिडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है, जो
कैंसर, दिल की बिमारी और दिल का दौरा से रक्षा करता है। सेब खाने का सबसे
अच्छा तरीका है छिलका सहित खाना क्योंकि उसमें बिना छिलके वाले सेब की
तुलना में दुगुना फाइबर रहता है। आपको स्नैक्स में विटामिन और मिनरल भी मिल
जाएगा।
दिल के लिए अच्छा है
सेब
पौष्टिकता का भंडारगृह है जिसके कारण इसके सेबन से स्वास्थ्य लाभ होता है।
कभी-कभी यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सा खाना शरीर के किस अंग
के लिए ज़रूरी है। अब आप जब सेब को हाथ में लेंगें तब सावधानीपूर्वक इसकी
जाँच कीजिए। यह थोड़ा-सा दिल के आकार का लगता है-इससे आपको यह याद रखने में
आसानी होगी कि यह दिल के लिए अच्छा है। सेब में पेक्टीन के रुप में फाइबर
रहता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। सेब में मौजूद मैग्नेशियम और
पोटैशियम रक्त-चाप को नियंत्रित करता है और हृदय को नियमित गति से धड़कने
में मदद करता है। क्वेरसेटिन, प्राकृतिक ऐन्टीऑक्सिडेंट है जो धमनी के
दिवार को क्षति होने से बचाता है और रक्त-प्रवाह को ठीक से प्रवाहित होने
देता है। किसी ने सच ही कहा है ‘एक सेब प्रतिदिन, करे डॉक्टर को दूर’!
सही स्वास्थ्यवर्द्धक नाश्ता/स्नैक्स
छिलका
सहित एक सेब में चार से पाँच ग्राम फाइबर रहता है - इसमें सबसे ज़रूरी
पौष्टिकता है जो आपके आँत को नियमित रुप से साफ रखती है बिना किसी क्षति
पहुँचाने वाले लैक्सेटिव के। दोपहर के कूरकूरे पोटाटो चिप्स या कूकीज़ के
जगह पर स्वादिष्ट सेब खाएँ और सोचकर देखें कि कितना कैलोरी आपने बचाया है!
सेब में 80 कैलोरी रहता है जबकि चिप्स में 150 कैलोरी और मात्र कुछ
कूकीज़ में 200 कैलोरी। लेकिन सेब बस इतना ही नहीं करते। मेरे डाइटिशियन
कहते हैं कि सेब में जो फाइबर रहता है वह आँत के संचलन को नियमित रखता है,
दिल की बिमारी से बचने में मदद करता है, वज़न को कम करने में मदद करता है
और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।
सिर्फ इतना ही नहीं, यह
अनिमिया, डिसेन्ट्री, किडनी स्टोन, आँख संबंधी रोग और सरदर्द के उपचार में
मदद करता है। यह शरीर को फ्लूइड प्रदान करता है जिससे ताकत और जीवन-शक्ति
मिलती है।
सेब में उपस्थित पेक्टीन डाइरिया के लिए बहुत अच्छा है। सेब में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट का ठंडा रखने का प्रभाव आँत पर पड़ता है।
स्वास्थ्यवर्द्धक दाँत के लिए
मील
के बाद एक सेब खा लेने से बैक्टिरिया के कारण दाँत खराब होने के 95%
संभावना कम हो जाती है। सेब विटामिन ‘सी’ का बहुत अच्छा स्रोत है। एक मध्यम
आकार का सेब दिन में पंद्रह प्रतिशत विटामिन ‘सी’ प्रदान करता है।
आथ्राइटिस से लड़ने में मदद करता है
दुनिया
का वह क्षेत्र जहाँ फल और सब्ज़ी डाइट का प्रधान अंश है, वहाँ बहुत कम
लोगों को गठिया का रोग होता है। आधुनिक देशों से तुलना करके देखें जहाँ फल
और सब्ज़ी का स्थान फास्ट और प्रोसेस्ड फूड ने ले लिया है वहाँ जनसंख्या
के 70% लोग आथ्राइटिस के किसी न किसी रूप से ग्रस्त है। संयोग की बात है?
न्युट्रीशन एक्सपर्ट के अनुसार, कई तरह के पौधों का पता लगाया है जिनमें
सेब भी हैं, जो मिट्टी से बोरोन को सोखता है। अगर आप आम लोगों की तरह खाते
हैं, तो आप दिन में एक से दो मिलिग्राम बोरोन प्राप्त करते हैं, ज़्यादातर
नॉन-सिट्रस फलों, पत्तेदार सब्ज़ियों और बादाम से। विशेषज्ञों का मानना है
कि आथ्राइटिस के संभावना को कम करने के लिए तीन से दस मिलिग्राम बोरोन
ग्रहण करने की ज़रूरत है। बोरोन ग्रहण के स्तर को बढ़ाने के लिए दिन में नौ
सेब खाने की ज़रूरत है। इस मात्रा को ग्रहण करना ज़्यादातर लोगों के लिए
अनुचित लगेगा, मगर निराश होने की ज़रूरत नहीं है। बोरोन वाले खाद्द के साथ
सेब खा सकते हैं, जैसे - कुछ बड़े चम्मच पीनट बटर के साथ या एक बड़ी मुट्ठी
किशमिश के साथ। यह सिर्फ एक स्वादिष्ट नाश्ता ही नहीं होगा, आप एक ही समय
में बोरोन की अच्छी मात्रा ग्रहण कर सकते हैं।
ज़्यादा सेब खाए़। कुछ टिप्स:
सलाद में सेब के टुकड़े डालें।
चावल या दुसरे अनाज के व्यंजनों में सेब डालने से अलग ही टेक्सचर आता है।
केक, पाई या टार्ट में सेब बहुत स्वादिष्ट लगता है।
इसलिए
अब जब आप शॉपिंग करने जाएँगे तब सेब खरीदकर संग्रह करें क्योंकि यह फ्रिज
में छह हफ्तों तक रखा जा सकता है। आप कमरे के तापमान में भी एक हफ्ते तक रख
सकते हैं। सेब को खाने में अपना अलग ही मज़ा है। अगर मील के बीच में भूख
लगे तो सेब खाएँ। आप सेब को क्युबाकार में काटकर सलाद में डाल सकते हैं।
रशियन सलाद में सेब ज़रूरी सामग्री है।
बच्चों के लिए सेब का जूस
बहुत अच्छा होता है। वे भी इसको मज़ा लेकर पीते हैं। मुझे याद है मेरी
दोनों बेटियों को सेब का जूस बहुत पसंद था और दोनों इसे बिना परेशान किए
पीती थीं।
सेब को कई तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे - एैपल केक,
बेक्ड स्टफ्ड ऐपल, एपल पाई, ऐपल खीर, ऐपल रबड़ी, ऐपल शीरा...इस आश्चर्यजनक
फल का इस्तेमाल कई अभिनव तरीकों से किया जा सकता है।