/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/71b376af2e119545ab2c45959e6bb6af7b3d9f2b86154fd9f821a7107f170c2b.jpg)
रंग हमारे जीवन को बहुत प्रभावित
करता है। हर गृहिणी का ज़्यादा से ज़्यादा समय रसोईघर में बीतता है। लाल और
गहरा नारंगी रंग रोचक और उत्तेजक रंग है। लेकिन रंग का चुनाव, कमरे के ऊपर
निर्भर करता है, कितना प्रकाश आता है, आउटलुक कैसा है, इस सब बातों पर
ध्यान देना पड़ता है। गहरे रंग एक-दो महीने अच्छे लगते हैं, मगर कितने लोग
छह महीनें में रंग बदलने की क्षमता रखते हैं? इससे अच्छा है, सफेद क्रीम या
प्राकृतिक लकड़ी के रंग का चुनाव पर ही अटल रहना चाहिए जो किचन के सामानों
से मैच भी करता है।
सफेद रंग पूरे परिवेश पर अच्छा प्रभाव डालता
है। अन्य रंगों पर विराम-चिह्न लगा देता है। बड़े रसोईघर में गाढ़ा रंग,
बोल्ड पैर्टन बड़ी जगह का दृष्टिभ्रम करवाता है। छोटे रसोईघर में दिवार का
रंग हमेशा हल्का या सफेद रंग का होना चाहिए। एकदम सफेद रंग से क्रीम रंग
आँखों को ज़्यादा अच्छा लगता है। दूसरे रसोईघर के सामान थोड़े काले रंग के
हो तो चलता है। हल्के क्रीम रंग की दिवार के साथ मक्खन के रंग का पीला रंग
यूनिट के लिए और न्यूट्रल स्टोन कलर का फर्श परिवेश को खुशनुमा और आरामदायक
बनाता है।
अगर किचन की हर छोटी जगह का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो
गाढ़े रंगों की भीड़ न लगा दें। दीवार का रंग सफेद या हल्का न्यूट्रल हो तो
कमरा बड़ा और प्रकाशमय लगेगा। व्हाइट वाल और ब्लैक विनायल फ्लोरिंग मार्डन
लुक देता है। अगर किचन कलर चुन ने के लिए वोटिंग करेंगें तो सबसे ऊपर नीला
रंग आता है - यह सर्वदा लोकप्रिय ही रहेगा, कभी भी पुराना नहीं होगा।
ज़िन्दगी
को लाल, गुलाबी और नीले रंग से भर दिजिए। यदि किचन को रोचक और उत्तेजक
बनाना चाहते हैं तो गुलाबी रंग लगाएं। पूरा कमरा चमकेगा। इस आधुनिक पहचान
को चमकदार सफेद रंग के यूनिट से न्यूट्रल कलर के मेज़ से सजाएं। डाइनिंग
एरिया के लिए पीला रंग चमत्कार है और हर सुबह परिवार को उत्तेजना और
सामाजिक भाव से भर देता है।
ज़्यादातर लोगों को गाढ़ा रंग करने में
शर्म आती है, उनको डर लगता है यह अच्छा नहीं लगेगा लेकिन गाढ़ा रंग का
इस्तेमाल बिना डरे कर सकते हैं। यह परिवेश को भी अच्छा बनाता है पर साथ में
ज़्यादा सफेद और न्यूट्रल रंग भी लें। कॉन्टेम्रोड़अरी एक्वा कलर कुकींग
और कैजु़अल डाइनिंग के मूड को बनाता है। बहतरीन शेड हैं- ग्रीन, एक्वा और
ब्लू जो अच्छे सुर-ताल बैठाते हैं और किचन परिवारवालों के लिए रिलैक्स करने
की अच्छी जगह बन जाती है।