ओट्स

लोकप्रिय लोकोक्ति है कि नाश्ता राजा की तरह दोपहर का खाना राजकुमार की तरह और रात का खाना कंगाल की तरह

New Update
oats

लोकप्रिय
लोकोक्ति है कि नाश्ता राजा की तरह दोपहर का खाना राजकुमार की तरह और रात
का खाना कंगाल की तरह करो अतः पूरे दिन के खाने में नाश्ता बहुत ज़रूरी
होता है। यह स्वास्थ्य के दृष्टि से अच्छा विकल्प है, जो पौष्टिक और
स्वादिष्ट दोनों होना चाहिए। सभी मील आनंद प्रदान करनेवाले होने चाहिए,
लेकिन नाश्ता अच्छा तो होना चाहिए क्योंकि दिन की शुरूआत अच्छी होनी चाहिए।

उद्भव

मध्य
पूर्व में ओट्स का उद्भव का पता 3000 बी.सी. से चला है और जर्मनी में
1,000 बी.सी. से। उन दिनों ओट्स जानवरों के लिए अच्छा खाना माना जाता था
क्योंकि उसमें थोड़ा ग्लूटेन रहता था। जिन परिस्थितियों में जौ और गेहूँ
नहीं उपज पाता है, वहाँ ओट्स का उत्पादन हो पाता है। अतः उन कठोर सालों में
इसकी उपयोगिता समझ में आती है। इसलिए ओट्स को गरिबों का अनाज माना जाता
है।

ओट्स के लिए कवित्त

मैं
ओट्स का आनंद उठाता हूं और इसके लाभों को गिनने से मैं थकुँगा नहीं। ओट्स
जल्दी पकता भी है और यह फाइबर से परिपूर्ण होता है और सबसे बड़ी बात यह है
कि खाना पकाते वक्त इसकी पौष्टिकता नष्ट नहीं होती है। यह पौष्टिकता से
भरपूर होता है और ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड शुगर लेवल को
स्थिर रखता है। इसमें गेहूँ की तुलना में लगभग चौगुना फैटी ऐसिड रहता है,
अतः इसको उच्च कैलोरी खाद्द मान सकते है और इसमें गेहूँ की तुलना में 19%
ज़्यादा कैलोरी रहता है। उस फैट का एक चौथाई भाग पॉलीअनसैचुरेटेड होता है
जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ओट्स में विटामिन,
विटामिन ई और ज़रूरी मिनरल रहते हैं।

पाकशैली का इस्तेमाल

साधारणतः
ओट्स को रोल या क्रश करके ओटमील या आटा में पीसकर डाला जाता है। प्रधानतः
ओट्स का दलिया बनाया जाता है। इसके साथ कई प्रकार के बेक्ड चीज़ें बनाने
में भी इस्तेमाल होता है, जैसे - ओटकेक, ओटमील कुकीज़ और ओट ब्रेड, आदि। यह
मूसली, ग्रैनोला और स्वादिष्ट पैनकेक में डाला जाता है। भारतीय नाश्ता में
उपमा या उत्तपम भी बनाया जा सकता है।

ओट्स से विभिन्न तरह के
ड्रिंक बनते हैं जैसे - बीयर, ओटमील स्टाउट, मॉल्ट, आदि। ठंडा, मीठा ड्रींक
जिसे एविन कहते हैं, वह पीसा हुआ ओट और दूध से बनता है, जो पूरे लैटिन
अमेरिका में विख्यात है। ओटमील कैडल एली से बनता है। मसालेदार ओटमील
परम्परागत ब्रिटिश ड्रिंक है।

आधुनिक विज्ञान से हमें पता चलता है
कि ओट विशेष हेल्थ फूड है।इसमें उच्च मात्रा में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर
रहते हैं जिसमें लगभग 10% फाइबर रहता है। ओट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
और दिल के बिमारी के संभावना को कम करता है।