/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7543228e73dc8769a65a1b3f57d49497077aeb90a9b0bd8917b870c62fa0728b.jpg)
ग्राहक हमेशा दिखने में अच्छा किचन
काउन्टर टॉप की तलाश करता है, लेकिन उसी के साथ व्यावहारिक और प्रबंध
योग्य भी होना चाहिए। इसलिए, जब चुनाव करने का समय आए तब आप नीचे दिए गए
वस्तुओं को देख कर अपने किचन काउन्टर टॉप का सही चुनाव करें।
कॉन्क्रीट
कॉन्क्रीट
ऐसे वस्तु से बनता है जो अच्छा ऑरगनिक लुक प्रदान करता है और इसलिए आजकल
के ज़्यादातर किचन में इस्तेमाल होता है। इस बात के लिए निश्चित हो जाएँ कि
वह छिद्रयुक्त हो। कॉन्क्रीट से एक और सहुलियत है कि आप कुछ रूचीकर वस्तु
इसके साथ मिलाकर काउन्टर टॉप बना सकते हैं। लोग इसलिए इसको पसंद करते हैं
क्योंकि यह खरोंच प्रतिरोधी होता है और गरम नहीं होता है। किसी भी रंग में
बन सकता है, दरार प्रतोरोधी और अद्वितीय होता है।
मार्बल
यह
वस्तु दूसरे चीज़ों से महँगा होता है और जिनका बजट ज़्यादा होता है उनके
लिए सही है। छिद्रयुक्त होने के कारण प्राकृतिक रूप से हीट प्रूफ होता है।
इसके दाग आसानी से निकल जाता है। बहुत सुंदर होता है।
ग्रेनाइट
इसके
अपने सुंदर रंग और इस्तेमाल में आसानी के कारण, इसका प्राकृतिक पदार्थ
काउन्टर टॉप के रूप में सबसे लोकप्रिय चुनाव है। दाग को भिगोकर रखने के बाद
साफ करने की ज़रूरत पड़ती है, यह गरम और खरोंच प्रतिरोधी होता है।
टाइल्स
सेरामिक
टाइल्स विभिन्न रंगों और नमूनों में पाए जाते हैं और आप अपने किचन के
अनुकूल आभा प्रदान कर सकते हैं। ज़्यादा महँगी भी नहीं है, मज़बूत भी है और
साफ करने में भी आसानी होती है। लेकिन हानि की बात सोचे तो इसको बदलना
मुश्किल होता है, आसानी से दरार पड़ जाती हैं, बहुत गंदीं हो जातीं है।
इसके जोड़ों में पड़े दागों को साफ करना मुश्किल होता है।
लैमिनेट
किफ़ायती,
मज़बूत और आसानी से काम किया जा सकता है। यह बहुत रंगों में पाया जाता है।
लेकिन अगर इसमें खरोंच पड़ जाए तो ठीक करना नामुमकीन है।
स्टेनलेस स्टील
किचन
को अगर समकालीन दृश्य प्रदान करना है तो यह वस्तु सबसे अच्छी है। यह बहुत
ही मज़बूत, गरम प्रतिरोधी, जीवाणु प्रतिरोधी भी है। साफ करना भी आसान है पर
आसानी से निशान पड़ जाते हैं।
सॉलिड सरफेस
वस्तु
का यह सतह ‘कोरियन’ की तरह सख्त सतह वाला होता है। आपके जानकारी के अनुसार
ही बनाया जा सकता है। यह दाग प्रतिरोधी होता है और बहुत रंगों में पाया
जाता है। यह महंगा भी होता है, साथ ही गरम और दाग प्रतिरोधी नहीं होता है।
सोप स्टोन
आज
कल के आधुनिक घरों में यह प्राकृतिक ग्रे स्टोन का इस्तेमाल फिर से लौट
आया है। यह मुलायम और अकार्बनिक होता है और साथ ही दाग प्रतिरोधी भी होता
है। इसके लिए रोज़ मिनरल आइल लगाने की ज़रूरत पड़ती है। दरार पड़ने की
संभावना रहती है और जल्दी ही काला पड़ जाता है।