मकई को कितनी देर तक उबालें?

New Update
for how long should you boil corn

ताज़ी उबली हुई मकई चबाना बारिश के मौसम का लुत्फ़ उठाने का सबसे अच्छा तरीका है। ताज़ी मकई या ताज़े मकई के दाने, दोनों स्वादिष्ट होते हैं, बशर्ते सही तरह से उबाले गये हों। लेकिन सवाल यह है कि कितनी देर तक उबाला जाय? कुछ लोगों के अनुसार मकई को कम-से-कम दस मिनिट तक उबालना चाहिए, जबकि कुछ के लिए दो से तीन मिनिट सही समय होता है। उलझ गए न?

खाद्द विज्ञान के अनुसार, कम समय उबालना ही आदर्श है। मकई जो बिल्कुल ताज़ी होती है उसमें उच्च मात्रा में चीनी रहती है। फसल काटने के बाद से दाने की चीनी स्टार्च में बदलना शुरू हो जाती है और मकई का सुक्ष्म मीठा स्वाद धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। मकई के प्रकार के ऊपर चीनी का स्टार्च में बदलने का दर निर्भर करता है। गरम तापमान में चीनी से स्टार्च में बदलने वाले एन्ज़ाइम की प्रतिक्रिया बढ़ने लगती है। इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा मीठापन और स्वाद को बनाए रखने के लिए कॉर्न कॉब को तीन मिनिट तक उबालना ही सही होता है। लंबे समय तक मकई को उबालने पर वह सख्त हो जाता है और स्वाद तथा महक भी कम हो जाती है।