हर क्षेत्र में हरे धनिये की ही जीत है

धनिया या कोतिम्बिर - किसी भी नाम से पुकारें, यह मुम्बई में अब अमुलय हो चुका है।

New Update

धनिया या कोतिम्बिर - किसी भी नाम
से पुकारें, यह मुम्बई में अब अमुलय हो चुका है। पाँच रुपये में थोड़ा-सा
धनिया तो मिल ही जाता है और अगर आज से ही कोई दाल और सब्ज़ी धनिये से सजाएं
तो कोई आश्चर्य की बात नहीं। धनिया किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ाता है
और इस पौधे के हर अंश का इस्तेमाल सजाने के लिए, तना और पत्ता चटनी के
लिए, बीज गरम मसाला और दूसरे मसालों के लिए और जड़ ओरियेन्टल कुकिंग और
कोरिएन्डल ऑयल किसी भी सॉसेज और मीट के सीज़निंग के लिए इस्तेमाल होता है।
और सबसे आश्चर्य की बात है धनिया सिर्फ भारत के पाक-शैली में ही इस्तेमाल
नहीं होता है बल्कि साउथ वेस्टर्न, लैटिन, करीबियन, मेक्सिकन,
मेडीटरेनियन, र्नाथ अफरिकन और साउथ ईस्ट एशियन में भी इस्तेमाल होता है।
मेरे विचार से हम धनिये के लाभ को नज़र अंदाज नहीं कर सकते।

इसको
लिखते वक्त मेरे दिमाग में एक विचार आया। घर में ही क्यों न धनिया उगायें?
यह हर्ब मुश्किल से दो फीट ऊचाँ होता है जो हमारे बैलकॉनी में पॉट में
उगाया जा सकता है। आपको अच्छे क्वालिटी का धनिया बड़े पॉट में अच्छे
मिट्टी में मिल सकता है। पॉट गहरा होना चाहिए क्योंकि जड़ गहराई तक जाती
है। एक सेंटिमीटर गहरा बीज को बोएं और मिट्टी से ढक दें। पॉट को ऐसी जगह पर
रखें जहाँ प्रकाश आए। ज़्यादा पानी न डालें। बारह-सोलह दिनों में अंकुर
फूटेगा। दस सेंटिमीटर होने के बाद पत्ते तोड़ सकते हैं। कुछ हफ्तों बाद ही
बीज बो सकते हैं। अच्छे हरे रंग के ताज़े धनिये से घर का खाना सजा सकते
हैं।

जड़ और मोटी लकड़ी के तनों को अलग
कर सिर्फ पत्तों को एक हवाबंद जार में रख कर फ्रिज में रखें। एक हफ्ता तक
ठीक रह सकता है। जब आपको हरे धनिये की ज़रूरत पड़े तब इनको धोकर, सुखाकर,
काटकर इस्तेमाल करें। धनिया को हल्का भून लें ताकि उसमें जीवाणु पैदा न
हों। धनिया पावडर को साफ जार में रख कर एक टुकड़ा हींग रख दें - खराब होने
से बचाने के लिए।

धनिया चिकन, धनिया परांठा, चटनी, पुलाव या
मेक्सिकन सालसा बनाएं। खीरे के रायते में थोड़ा धनिया डालकर मिला लें।
ब्रेड में स्टफ करते वक्त मसाले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं और बहुत
सारा बेक करें। कोथिम्बिर वड़ी के बारे में कौन सोच सकता है धनिये के बिना।
या धनिया पुदीना चटनी? एक गाजर और धनिया का सूप? धनिया जीरा पावडर अच्छा
गाढ़ी करी के लिए और भूना धनिया जिसे धाना दाल जो अच्छा माउथ फ्रेशनर है।
धनिये से हाज़मा सुधरता है। यह भूख बढ़ाता है और गैस्ट्रिक जूस बनाने में
मदद करता निकलता है।