/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1b8b96aa0560891d6f413ae0dc301f8a025510e326423db2604605377745854c.jpg)
एक साधारण सिन्क भी अब डिज़ाइनर आइटम बन गया है और किचन के रूप को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सिन्क भी बहुत काम में आता है, इसलिए आपके काम और जीवनशैली के अनुरूप सिन्क होना चाहिए।
हमारे निम्नलिखित मददगार गाइड के द्वारा आप सबसे अच्छे सिन्क का चुनाव कर सकेंगे:
आकार
अगर आपको बहुत खाना बनाना पड़ता है, इसके लिए बड़े-बड़े बर्तन की ज़रूरत पड़ती है। बहुसंख्या में परिवारजन और दोस्तों के लिए खाना बनाने के लिए बड़े बर्तन, पैन और ट्रे की हमेशा ही ज़रूरत पड़ती है, इसके लिए आपको बड़े सिन्क की ज़रूरत पड़ेगी। और सिंक खरीदारी करने से पहले अपने सबसे बड़े पैन को मापने के लिए मत भूलना।
एक सिन्क से दो सिन्क अच्छे होते हैं
आप घर में अकेले हो या बड़े संख्या में लोगों का मनोरंजन कर रहे हों और गंदे बर्तनों को सिन्क में भिगोकर रखे हों, उस वक्त हाथ धोने, पैन को नल के नीचे रखने, खाना बनाने के लिए दूसरे सिन्क की ज़रूरत पड़ती है। एक छोटा अर्द्ध गोलाकार सिन्क - एक परम्परागत सिन्क और ड्रेनर के लिए सही बैठता है, क्योंकि इसके लिए जगह भी कम लगती है। लेकिन एक छोटा मुख्य सिन्क खरीदने के पहले अच्छी तरह सोच लें। याद रहे दोनों सिन्क पास-पास नहीं होना चाहिए, एक गैस स्टोव के बाद या आइलन्ड यूनिट के बाद होना चाहिए।
काम करने की गति में बाधा उत्पन्न होना
सिन्क, स्टोव और फ्रिज ऐसी जगह पर होना चाहिए जहाँ हम आसानी से पहुँच सकें, यानि एक त्रिकोण में यह तीनों हो तो किचन में काम करने की गति में बाधा उत्पन्न नहीं होती है। सिन्क खिड़की के नीचे नहीं होना चाहिए। सिन्क आपके ऊंचाई के अनुसार होना चाहिए, ताकि काम करने में आसानी हो और अपने सहुलियत से गहराई को भी देख ले। अगर आपके पास डिशवॉशर है तो आप सिन्क के पास समय भी कम बितायेंगे। अतः खाना बनाने के जगह पर अच्छे प्रकाश की व्यवस्था करें।
मटिरियल
स्टेनलेस स्टील, परम्परागत सरैमिक् फायरक्ले और कॉम्पोज़ाइट मैटरियल, ग्रेनाइट से बना हुआ, सभी सिन्क व्यवहारिक होता है। आप अच्छे क्वालिटी का सिन्क खरीदें और सिन्क बनाने वाले जो सावधानियाँ बरतने का निर्देश देते है, उन्हें मानकर चलें। दाम, किचन का स्टाइल और व्यक्तिगत पसंद के ऊपर आपका चुनाव निर्भर करेगा।