/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d47d262317ee22bc22e27f59820b58cba5892c83ca8d88cfd129089651a0453e.jpg)
घर में स्वास्थ्यवर्द्धक खाना कैसे
जल्दी बनाएं इसके उपाय के लिए प्रतिक्षा की ज़रूरत नहीं! हमारी सहायता से
आप तीस मिनिट में खाना पका सकते हैं। आपको हम एक खाद्द-पदार्थ की
शॉपिंग-लिस्ट दे रहे जो ताज़ा खरीदना ही अच्छा है साधारणतः वह घर में पहले
से कोई रखता नहीं है। हम लोग कुछ टिप्स आपको दे रहे हैं जो आपके खाना बनाने
के समय को कुछ कम करने की मदद करेगी खासकर जब आप किचन में इन दो-तीन
रेसिपी को बनाने जाऐगें।
ब्रेकफास्ट- एक स्वास्थ्यवर्द्धक आदत
मेनु: ब्रेकफास्ट शेक के साथ स्पिनेच कार्न चीज़ सैंडवीच टोस्ट और कांदा पोह़ा।
शॉपिंग लिस्ट:
400 ग्राम पोहा
400 एम.एल. दही
100 ग्राम चीज़
100 ग्राम प्याज़
1 टिन पाइनेपल स्लाइस
4 पका हुआ केला
2 टिन (240 एम.एल. के) पाइनेपल जूस
1 बोतल स्ट्रॉबेरी क्रश
1 बड़ा गुच्छा ताजा़ पालक
1 लोफ ब्राउन ब्रेड
1 बोतल ऑलिव ऑइल
जल्दी तैयार करने के लिए:
कार्न और पालक को टोस्ट के लिए तैयार कर लें। इस्तेमाल होने तक रेफ्रिजरेटर में ढक कर रखें।
आगे कैसे बढ़ें:
पोहे
के लिए प्याज़ काट लें। पोहा धोकर निथार लें। पोहा बनाने की तैयारी शुरू
करें और पूरा खत्म कर दें। गर्म ही रहने दें। टोस्ट पर चीजों लगा लें फिर
ग्रिल करने के लिए रखें। इस दौरान शेक तैयार कर लें।