बेमिसाल बेसन

आज जब मैं ऑफिस में अंदर आ रहा था तब भूनते हुए बेसन की महक ने मेरा अभिवादन किया। मैंने जब किचन में झा

New Update
bemisaal besan

आज जब मैं ऑफिस में अंदर आ रहा था
तब भूनते हुए बेसन की महक ने मेरा अभिवादन किया। मैंने जब किचन में झाँका
तो देखा की बेसन के लड्डू बनाने की तैयारी की जा रही है। चख कर परिणाम को
जानने की इच्छा को तो उस वक्त शाँत रखा! अतः आज का विषय निश्चय ही बेसन है।

मुझे
याद है मेरी माँ बेसन के साथ दही और हल्दी मिलाकर जाड़े के मौसम में बॉडी
स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल करती थी। बेसन बहुत अच्छा डीप क्लेनज़र है और
मुँह की त्वचा को सौन्दर्य प्रदान करने में सहायता करता है। किचन के
सामग्री के रूप में बेसन से कल्पना के द्वारा बहुत सारी चीज़ें बनाई जा
सकती है। कुछ हफ्तों पहले स्वतंत्रता दिवस था और उस दिन नाश्ते में मैंने
रचिता और कृति के लिए चटपटा बेसन टोस्ट बनाया था। केचप और हरी चटनी का
इस्तेमाल करके ट्रिपल डेकर सैंडविच बनाइए। ब्रेड (सफेद ब्रेड का इस्तेमाल
करें) के टुकड़ों के बीच केचप और चटनी डालें। ऊंगली के आकार में, चौकोर में
या त्रिकोण के आकार में काटें और गाढ़े बेसन के बैटर में डुबाकर डीप फ्राई
करें। जब आप काटेंगे तब तीन रंग दिखेंगे।

विशेषकर मुम्बई में बेसन
के बने चीज़ों का उपहार दिया जाता है। आपने देखा है ढोकला, फाफड़ा और
पापड़ी गुजराती नाश्ते के रूप में बहुत बिकता है। थोड़ी देर इंतज़ार कीजिए
खांडवी, पात्रा और मिर्ची वड़ा भी मिलेंगें। चलते-फिरते आपको अपने चारों
तरफ पाव में गोल-मटोल बटाटा वड़ा देखने को मिलेगा। और भजिया? बेसन से बनाया
सबसे जाना-पहचाना व्यंजन है! बेसन के चीले या बेसन के पूड़े बेसन ऑमलेट के
रूप में जाने जाते हैं और यह अच्छा नाश्ता है। मैं स्प्राउट्स, हरे प्याज़
और घर के बने पनीर के साथ स्टफ करके बेसन के चीले को परोसना पसंद करता
हूं। नाश्ते के लिए बिल्कुल सही, हाई प्रोटीन फूड है।

मुख्य भोजन
में, राजस्थान का परम्परागत व्यंजन बेसन के गट्टे और पंजाब की पकोड़ेवाली
कढ़ी। सिन्धी, महाराष्ट्रियन, गुजराती सभी कढ़ी को गाढ़ा और बंधनकारक बनाने
के लिए बेसन का इस्तेमाल करते हैं। रोटी या भाखरी के साथ पितला की क्या
बात है? कुरकुरी भिन्डी के लिए भूना बेसन मसाले का ज़रूरी अंग है।

भूना
हुआ बेसन? फिर से मुझे भूने हुए बेसन के लड्डू की बात याद दिला रहा है।
बिना पसीना निकाले बेसन को आसानी से भूनने का सबसे आसान तरीका आपको पता है,
(मिठाई बनाने के लिए या कबाब को बांधने के लिए) माइक्रोवेव में इसको सेक
लें! बेसन का हलवा, बर्फी, सेव या बूंदी की व्याख्या बिना किए कैसे रुक
सकते हैं। अंत में इतनी सारी बातों के बाद एक बेसन का लड्डू चखना तो सही
होगा!