New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/517084a88c2063114b2c935da9f3c65fbf7654260d9191aa7d562288e6dad47b.jpg)
| मुख्य सामग्री | पनीर, किसी भी आचार की तरी |
| क्यूज़ीन | पंजाबी |
| कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
| तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
| खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
| सर्विंग्स | 4 |
| स्वाद | Select Taste |
| खाना पकाने का स्तर | |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आचारी पनीर टिक्का
- २५0 ग्राम पनीर
- २ छोटी चम्मच किसी भी आचार की तरी
- १ छोटी चम्मच साबुत सूखा धनिया
- १/४ छोटी चम्मच मेथीदाना
- १/२ छोटी चम्मच कलौंजी
- १/४ कप दही का चक्का
- १ छोटी चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- स्वाद के लिए नमक
- १/४ छोटी चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४ छोटी चम्मच गरम मसाला पावडर
- १/४ छोटी चम्मच मस्टर्ड पावडर
- १ चुटकी हल्दी का पावडर
- २ बड़ा चमचा तेल
- कुछ ताज़ा पुदीना
विधि
- साबुत धनिया, मेथी दाना, कलौंजी को महक आने तक सूखा भूनें और ठंडा होने दें।
- दही के चक्का एक बाउल में डालें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर, राई का पावडर, आचार की तरी और हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- भूने मसालों को हमामदस्ते में डालकर क्रश करें और इसमें से थोड़ा मसाला दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- पनीर के 1 इन्च क्यूब्स काटें, उन्हे तैयार दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और करीब 15 मिनिट तक मैरिनेट होने दें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
- पनीर के क्यूब्स को साते स्टिक्स पर पिरोएँ और पैन में रख कर पकाएँ। बीच-बीच में साते स्टिक्स को घुमाएँ ताकि पनीर सब तरफ से पक जाए।
- फिर उन्हे सर्विंग प्लेट पर रखें, पुदीना के डंठल से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 1083 |
| कार्बोहाइड्रेट | 6 |
| प्रोटीन | 48.8 |
| फैट | 96 |