पास्ता के साथ गुप्त भेंट
No Recipes Found For “पास्ता के साथ गुप्त भेंट”

किसने पास्ता का आविष्कार किया, कहाँ और कब किया? यह एक विवादास्पद विषय है और वाद-विवाद प्रतियोगिता में फूड गुरू के लिए विचार करने का विषय है। समय समय पर इस विशेष विषय पर सरफेसिंग भी किया गया है। अभी भी, मार्को पोलो के फैन यही मानते हैं कि इसका उद्भव चीन में हुआ और उनके हीरो उसको लेकर वेनिस लौट आए। वहाँ से यह इटली और बाद में पूरे यूरोप में फैल गया। इटली में 1295 तक पास्ता के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है अतः यह दंतकथा पूरी तरह सिद्ध नहीं होती है। जब मार्को पोलो पूर्व के खोजयात्रा से लौटकर आए, उस वक्त के इटली के प्रमाणपत्रों में पास्ता के बारे में पूर्ववर्ती तारिख मिलती है, अतः यह पूरी तरह गलत है। 1279 में जेनेवा–इटली के पैदल चलने वाले सैनिकों ने इसका खोज किया था, उन्होंने सूखे पास्ता के संरक्षण की सूची बनाई थी। इस मिथक को ध्यान में रखें। मार्को पोलो ने इस खाद्द को परिचय प्रदान करने के लिए कोई योगदान नहीं किया था। 1100 बी.सी. के मध्य स्टफ पास्ता का आविष्कार हुआ था। यूरोप क्रिस्चन के सभ्यता में विभिन्न प्रकार के गलाए हुए चीज़ के साथ परोसा जाता है विशेष रूप से माँस परहेज़ करनेवाले दिनों में।
प्राचीन रसोइयों के द्वारा पास्ता और चीज़ का मिश्रण मज़े लेकर बनाया जाता था। 1915 में इस विशेष प्रकार के व्यंजन के नए अवतारों को बनाने का उत्तरदायित्व रोम में अल्फ्रेडो (रेस्तरां) को दिया जाता था। क्यों? अल्फ्रेड डी लेलीओ हॉलिउड के थोड़े से मदद के द्वारा पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध हो गए थे।
विश्व प्रसिद्ध शब्द पास्ता का उद्भव इटली में 1154 में हुआ और यह लैटिन शब्द है, जिसका अनुवाद है, “आटा, पेस्ट्री केक”। पास्ता बहुत प्रकार के आकार और रूप में आता है। पास्ता बहुत साधारण दिखता है, लंबा पतला सलाई की तरह या कुशलतापूर्वक स्टफ किए हुए टोपी, घोंघा/शम्बूक, खोल, चक्का और कॉक कॉम्ब की तरह दिखता है। दो तरह का पास्ता होता है - पास्तासियूटा (सूखा) और पास्ता फ्रेस्का (ताज़ा)।
ताज़ा पास्ता अंडा और आटा के मिश्रण से बनता है। अंडा के कारण इसका जीवन-काल छोटा होता है और सूखे पास्ता की तुलना में मुलायम होता है। पकाने के बाद ताज़ा पास्ता बढ़ता नहीं है। ताज़ा पास्ता के साथ डेलिकेट सॉस चलता है क्योंकि ताज़ा पास्ता प्रधान सामग्री होता है। सूखा पास्ता फैक्टरी का बना पास्ता कहलाता है क्योंकि मशीन में बहुतायत मात्रा में बनता है। सूखा पास्ता सूनहरा सूजी का आटा, गेहूं के आटे और पानी मिलाकर बनाया जाता है। सूखा पास्ता हर्टी डिश में परोसा जाता है जैसे रागु सॉस और कैसरोल। सूखा पास्ता संरक्षण के लिए अच्छा है, ताज़ा पास्ता का जीवनकाल सूखे पास्ता की तुलना में बहुत कम होता है।
पास्ता के आकार के अद्भुत दुनिया में सूखा या ताज़ा पास्ता का स्वागत है। पास्ता के विभिन्न आकार की निम्नलिखित लंबी सूची उसकी लोकप्रियता की गवाही देते हैं। यह संपूर्ण सूची नहीं है, प्राँतीय वार्तालाप के द्वारा नवीनीकरण हो सकता है, जो सूची को और भी बढ़ाएगा।
रेसिपी सुझाव
हाल के त्यौहार
View More Recipes
Loading...