New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5dc7da190a39b748753ad60f87c321e1c596b2799c10a15f00e469c5f1c36c31.jpg)
मुख्य सामग्री | बटन मशरूम, मकई के दाने |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मशरूम कॉर्न कोर्मा
- २५ बटन मशरूम
- ३/४ कप मकई के दाने उबला हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटे हुये
- २ हरी मिर्च
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ७-८ कड़ी पत्ते
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- स्वादानुसार नमक
- १ चुटकी हल्दी का पावडर
- १/४(एक चौथ कप दही फेंटा हुआ
विधि
- एक नॉन-स्टिक पॅन मे तेल गरम कर लें।
- प्याज़, हरी मिर्च और जीरा को 2 बड़े चम्मच पानी के साथ बारीक पीस लें। पैन मे डालें कड़ी पत्ते और पिसा हुआ मसाला और मिलाकर कुछ देर भूनें। नारियल को एक चौथाई कप पानी के साथ बारीक पीस लें।
- मशरूम के डंठल निकालकर उन्हें चार भाग में काट लें और पैन मे पक रहे मसाले में डालकर मिला लें। दस से पन्द्रह मिनिट तक पकाएँ। अब डालें मकई के दाने, नमक और हल्दी पावडर और पकाएँ।
- एक चौथाई कप पानी और पिसा हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ढक कर 7-8 मिनिट तक पकाएँ।
- ढक्कन हटाकर दही डालें और आँच को बंद करें। दही को हल्के से मिलाएँ और गरमागरम मशरूम कॉर्न कोर्मा परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 913 |
कार्बोहाइड्रेट | 20.9 |
प्रोटीन | 71.2 |
फैट | 58.4 |