New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f3c7c1ad664ae9db00fc10089dd6d6afc9cae1ac5381711dda47f5d43d937712.jpg)
मुख्य सामग्री | तरबूज़, खरबूज़ा |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चिल्ड मेलन बौल सैलड
- १/४(एक चौथ तरबूज़
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक खरबूज़ा
- ड्रेसिंग बनाने के लिए
- २ बड़े चम्मच ताज़ा संतरे का रस
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार काला नमक
- ३-४ काली मिर्च कुटा हुआ
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच नींबु का रस
- १ बड़ा चमचा ताज़े पुदीने के पत्ते हाथों से तोड़कर
विधि
- पेरिसियन स्कूप से तरबूज़ के छोटे-छोटे गोल बौल बना लें और बीज निकाल लें। खरबूजे़ को आधा करें और छोटे-छोटे गोल बौल बना लें। दोनों को एक कटोरे में रख कर ठंडा होने के लिये फ्रिज में रखें।
- ड्रेसिंग बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में सन्तरों का रस डालें। नमक, काला नमक, कालीमिर्च और नींबु का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें। पुदीने के पत्ते मिला दें।
- अब इस ड्रेसिंग को तरबूज़ और खरबूजे़ के बौल्स पर डालें और तुरन्त सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 47 |
कार्बोहाइड्रेट | 9.35 |
प्रोटीन | 0.25 |