स्ट्रॉबेरी चीज़ टार्ट

स्ट्रॉबेरी और क्रीम चीज़ का मिश्रण भरें टार्ट शेल्स में

New Update
स्ट्रॉबेरी चीज़ टार्ट
मुख्य सामग्री Short crust pastry, मैदा
क्यूज़ीन कॉनटिनेंटल
कोर्स डेसर्ट
तैयारी का समय ०-५ मिनट
खाना पकाने के समय ३.३०-४ घंटा
सर्विंग्स
स्वाद Select Taste
खाना पकाने का स्तर मध्यम
अन्य मांसाहारी

सामग्री स्ट्रॉबेरी चीज़ टार्ट

  • Short crust pastry
  • १ १/२(डेड़ मैदा
  • ३ बड़ा चमचा मक्खन
  • २ बड़ा चमचा कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
  • चुटकी नमक
  • १ अंडे की ज़र्दी
  • Strawberry cheese mixture
  • स्ट्रॉबेरी डंठल निकालकर बारीक कटी हुई
  • स्ट्रॉबेरी क्रश
  • १ कप क्रीम चीज़
  • २ बड़ा चमचा कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
  • १ छोटा चम्मच नींबु का रस
  • १ छोटा चम्मच जेलाटिन
  • १/४(एक चौथ कप विप्ड क्रीम

विधि

  1. ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। शॉर्ट क्रस्ट पेस्ट्री बनाने के लिये, एक बाउल में मैदा और मक्खन डालकर मिलाएँ जबतक मिश्रण ब्रेडक्र्म्ब्स जैसे हो जाए।
  2. फिर चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अन्डे की पिली और 2-3 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और नरम लोई गूंदें। लोई को मोटा बेलें और अलग अलग टार्ट के सांचो में डालकर समान फैलाएँ।
  3. फिर उन्हें फोर्क से चुभें। इन्हें अब गरम ऑवन में रख कर 20-25 मिनट तक बेक करें। ऑवन में से निकालकर समान तापमान तक ठंडा होने दें।
  4. स्ट्रॉबेरी चीज़ मिक्स्चर बनाने के लिये, एक नॉन स्टिक पैन में स्ट्रॉबेरी क्रश गरम करें, उसमे स्ट्रॉबेरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक मिश्रण नरम हो जाए। एक बाउल में क्रीम चीज़ डालकर अच्छी तरह फेंटें।
  5. उसमें कॅस्टर शुगर डालकर अच्छी तरह फेंटें। पैन में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक मिश्रण गाढा हो जाए।
  6. जिलेटिन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण को एक दूसरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। बाउल को रेफ्रिज्रेटर में रखकर एकदम ठंडा होने दें। यह मिश्रण अब क्रीम चीज़ के मिश्रण के साथ अच्छी तरह मिलाएँ।
  7. फिर उसमें व्हिप्पड क्रीम डालकर अच्छी तरह फेंटें जबतक मिश्रण हल्का होकर फूल जाए। अब इस मिश्रण को एक पाय्पिंग बॅग में डालें और टार्ट शेल्स में रॉसेट्स पाय्प करके भरें।
  8. उनपर स्ट्रॉबेरी क्रश छिडकें और जमने के लिये रेफ्रिज्रेटर में रखें। टार्ट एक सर्विंग प्लेट पर रखकर ठंडा ठंडा परोसें।