पेस्तो गार्लिक ब्रेड विद चीज़

चीज़ और पेस्टो के साथ बने ये टोस्ट

New Update
पेस्तो गार्लिक ब्रेड विद चीज़
मुख्य सामग्री फ्रेंच ब्रेड, बेसिल के पत्ते
क्यूज़ीन इटालियन
कोर्स ब्रेड
तैयारी का समय ११-१५ मिनट
खाना पकाने के समय ११-१५ मिनट
सर्विंग्स
स्वाद नरम
खाना पकाने का स्तर मध्यम
अन्य शाकाहारी

सामग्री पेस्तो गार्लिक ब्रेड विद चीज़

  • १ पैकेट फ्रेंच ब्रेड
  • १ कप बेसिल के पत्ते
  • कलियाँ लहसुन
  • १/४(एक चौथ कप चिलगोज़े
  • स्वादानुसार नमक
  • ८ बड़े चम्मच वरजिन ऑलिव आइल
  • १/३(एक तिह कप पारमेज़ान चीज़ घिसा हुआ
  • १०० ग्राम मोज़ारेला चीज़
  • ५-६ चेरी टमाटर

विधि

  1. बागेट को तिरछे मोटे स्लाइस में काटें और गरम ओवन में टोस्ट करें जबतक बाहर से क्रिस्प हो जाये।
  2. मिक्सर जार में लहसुन की कलियाँ डालें, चिलगोज़े डालें और पीसे लें। बेसिल के पत्तों को पोंछ कर मिक्सर जार म़ डालें, नमक और 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल भी डालें और फिर पीस लें।
  3. दो और बड़े चममच एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल और पारमेस़ान चीज़ डालें और पीस लें।
  4. एक बार और 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल डालें और दरदरा पीस लें। टोस्ट पर थोडा ऑलिव आइल छिड़कें और ऊपर से पेस्तो सॉस फैलायें।
  5. मोज़ारेला चीज़ को छोटे क्यूब्ज़ में काट लें, हर टोस्ट पर पेस्तो सॉस के ऊपर 1-2 क्यूब्ज़ रखें। चेरी टोमाटो को आधे में काट कर बेसिल के पत्ते के साथ हर टोस्ट पर रखें, फिर टोस्ट को गरम ओवन में रख कर ग्रिल करें जब तक मोज़ारेला चीज़ पिघलने लगे।
  6. वापिस थोड़ा सा ऑलिव आइल छिड़कें और गरमागरम तुरन्त परोसें।