नूडल्स एण्ड वेजिटेबल इन कोकोनट सौस

तीखे नारियल के सॉस में पकाए गए नूडल्स और रंग-बिरंगी सब्ज़ियाँ

New Update
नूडल्स एण्ड वेजिटेबल इन कोकोनट सौस
मुख्य सामग्री अंडे वाले नूडल्स, गाजर
क्यूज़ीन इटालियन
कोर्स नूडल्स और पास्ता
तैयारी का समय १६-२० मिनट
खाना पकाने के समय ११-१५ मिनट
सर्विंग्स
स्वाद Select Taste
खाना पकाने का स्तर मध्यम
अन्य मांसाहारी

सामग्री नूडल्स एण्ड वेजिटेबल इन कोकोनट सौस

  • १५0 ग्राम अंडे वाले नूडल्स उबला हुआ
  • २ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर मोटे स्लाइस में कटा हुआ
  • १ स्वास्थ्यवर्द्धक ज़ुकीनी मोटे स्लाइस में कटा हुआ
  • १/२(आधा) ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल में कटे हुए
  • १/२(आधा) चाइनीज़ बंदगोभी
  • १/२(आधा) कप नारियल का दूध
  • २ बड़े चम्मच ऑइल
  • १ लेमन ग्रास की डंठल सलाइस किया हुआ
  • १ बड़ा चमचा रेड करी पेस्ट
  • १ छोटा चम्मच प्याज़ मोटे स्लाइस में कटा हुआ
  • ७-८ कलियाँ लहसुन सलाइस किया हुआ
  • २ कप वेजिटेबल स्टॉक
  • स्वादानुसार सफेद मिर्च पावडर
  • स्वादानुसार नमक
  • २ बड़े चम्मच लाइट सोय सॉस

विधि

  1. एक बड़े वौक में तेल गरम करें। लेमन ग्रास व रैड करी पेस्ट डालें और भूनलें। प्याज़ व लहसुन डालें और ज़रा सा भूनलें। गाजर, ज़ुकीनी, ब्रौकली व वेजिटेबल स्टौक डालें और मिलाएँ।
  2. नूडल्स, चाइनीज़ कैबेज, सफेद मिर्च पावडर, नमक और लाइट सोय सौस डालें और मिलाएँ। कोकोनट मिल्क डालें और उबाल आने दें। आँच से हटा दें। गरमागरम परोसें।