New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/919eccf0d1efe316e397529052cf65a3dd053fbb59ab84c60c253c0b34e0ba25.jpg)
| मुख्य सामग्री | कॉफी की फली, कन्डेंस्ड मिल्क |
| क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
| कोर्स | डेसर्ट |
| तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
| खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठा |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हौट फज मिलानो
- १ कॉफी की फली
- १०० ग्राम कन्डेंस्ड मिल्क
- ग्राम डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- ७-८ अखरोट
- ७-८ काजू
- ७-८ आलमंड/बादाम
- १ वेनीला क्रीम
- विप्ड क्रीम सजाने के लिए
विधि
- एक मिक्सर में अखरोट, काजू और बादाम क्रश कर लें। नौन स्टिक पैन में कंडेंस्ड मिल्क गरम करें, साथ में डालें चौकलेट और दोनों को पिघलने दें। कौफी मशीन को तैयार रखें। सौकेट में कौफी का पौड डालें और मशीन को चालू करें।
- कौफी के शौट को एक कप में ले लें और कंडेंस्ड मिल्क और चौकलेट के मिक्सचर में डाल दें। अच्छी तरह मिलाएँ और गरम करें। चार लम्बे ग्लास फ्रिज में रख कर ठंडे करें। सभी ग्लास में थोड़ी थोड़ी चौकलेट सौस डालें।
- फिर डालें एक स्कूप वैनीला आइसक्रीम, थोड़ी सी चौकलेट सौस, और ऊपर से छिड़क दें थोड़ से कुटे हुए नट्स। इसी प्रकार लेयर बनाने हुए ग्लास को भर दें। फिर ऊपर से रखें एक स्कूप कुकी आइसक्रीम, इसके ऊपर डालें थोड़ी सी चौकलेट सौस और एक क्रीम के फूल से सजा दें।
- तुरन्त सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 2461 |
| कार्बोहाइड्रेट | 37.1 |
| प्रोटीन | 253.2 |
| फैट | 151.2 |
| फाइबर | Calcium- 1238 |