हैम चीज़ फ्रेन्च ब्रेड

ब्रेड के स्लाइसों के बीच हॅम और चीज़ स्लाइसों को रख कर, फेंटे हुए अन्डों में डुबोकर पकाए गये हैं

New Update
हैम चीज़ फ्रेन्च ब्रेड
मुख्य सामग्री ब्राउन ब्रेड, हैम
क्यूज़ीन फ्यूज़न
कोर्स ब्रेड
तैयारी का समय १६-२० मिनट
खाना पकाने के समय १६-२० मिनट
सर्विंग्स
स्वाद Select Taste
खाना पकाने का स्तर मध्यम
अन्य मांसाहारी

सामग्री हैम चीज़ फ्रेन्च ब्रेड

  • ४ ब्राउन ब्रेड
  • २ हैम
  • २ चीज़
  • स्वादानुसार मस्टर्ड सॉस
  • ३ अंडे
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
  • छोटे चम्मच ऑइल

विधि

  1. ब्रेड स्लाइस वर्कटॉप पर रखें, 2 स्लाइसों पर मस्टर्ड सॉस फैलाएँ।
  2. अन्डों को तोड़कर एक बाउल में रखें और नमक और काली मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
  3. हर स्लाइस पर मस्टर्ड सॉस के ऊपर एक हैम स्लाइस और एक चीज़ स्लाइस रखें और बचे हुए ब्रेड के स्लाइसों से ढक दें।
  4. एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें, एक सैन्डविच को अन्डों के मिश्रण में डुबोकर पैन में रखें। पलटते हुए, दोनो ओर से सुनहरा होने तक पकाएँ।
  5. अन्डों के साथ पकाए हुए सैन्डविच को और दूसरे सैन्डविच को भी त्रिकोन में काट लें। एक सर्विंग प्लेट पर सजाएँ और तुरन्त परोसें।

न्यूट्रिशन इन्फो

कैलोरी 803
कार्बोहाइड्रेट 51.2
प्रोटीन 42.7
फैट 47.3
फाइबर Niacin- 4.