फ्रेन्च टोस्ट

New Update
फ्रेन्च टोस्ट
मुख्य सामग्री अंडे, ब्रेड स्लाइस
क्यूज़ीन फ्रेंच
कोर्स नाश्ता
तैयारी का समय ११-१५ मिनट
खाना पकाने के समय ११-१५ मिनट
सर्विंग्स
स्वाद मीठा
खाना पकाने का स्तर मध्यम
अन्य मांसाहारी

सामग्री फ्रेन्च टोस्ट

  • ४ अंडे
  • ८ ब्रेड स्लाइस
  • २ पके हुए केले
  • ६-८ स्ट्रॉबेरी
  • ४ बड़े चम्मच मक्खन पिघला हुआ
  • १/२ कप क्रीम
  • ८ बड़े चम्मच शहद

विधि

  1. केलों को छीलकर उनके ½ इन्च मोटे स्लाइस काट लें। हर स्ट्रॉबेरी के 4 टुकड़े कर के स्लाइस करें। एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम कर लें, केले और स्ट्रॉबेरी डालें।
  2. एक बाउल में अन्डे तोड़कर डालें और फेंट लें। क्रीम और 4 बड़े चम्मच शहद डालकर मिला लें। स्ट्रॉबेरी और केलों में भी 4 बड़े चम्मच शहद डालकर मिला लें।
  3. एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम कर लें। ब्रेड स्लाइस को अन्डों के मिश्रण में डुबोकर इस पैन में पलटते हुए पकाएँ। फिर निकालकर एक प्लेट पर रखें।
  4. एक फ्रेन्च टोस्ट सर्विंग प्लेट पर रखें, उसपर थोड़ा स्ट्रॉबेरी और केले का मिश्रण रखें।
  5. एक और स्लाइस पहले स्लाइस पर तिरछा रखें और इसके ऊपर भी थोड़ा स्ट्रॉबेरी और केले का मिश्रण रखें और तुरन्त परोसें।

न्यूट्रिशन इन्फो

कैलोरी 2276
कार्बोहाइड्रेट 43.4
प्रोटीन 271.5
फैट 112.8
फाइबर B12- 3.8