ऐसपैरागस कैनापीज़

सतावर से बना पार्टी स्पेशल.

New Update
मुख्य सामग्री ऐस्परैगस / शतावरी, कड़क ब्रेड रोल्ज़
क्यूज़ीन फ्यूज़न
कोर्स नाश्ता
तैयारी का समय १६-२० मिनट
खाना पकाने के समय १६-२० मिनट
सर्विंग्स
स्वाद नरम
खाना पकाने का स्तर मध्यम
अन्य शाकाहारी

सामग्री ऐसपैरागस कैनापीज़

  • ८ ऐस्परैगस / शतावरी
  • १ कड़क ब्रेड रोल्ज़
  • १ ब्रेड
  • ८ क्रीम क्रैकर्ज़
  • २ बड़े चम्मच क्रीम चीज़
  • २ बड़े चम्मच मेयोनेज़
  • १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
  • कुछ रोज़मेरी
  • ५० ग्राम गोट चीज़
  • कुछ हरे ऑलिव/जैतून
  • १/४(एक चौथ लाल शिमला मिर्च
  • कुछ लोलोरोसो, रोमेन और आईसबर्ग लेटस
  • २ चीज़ स्लाइस
  • ४ आंवला
  • २ स्ट्रॉबेरी
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  1. क्रस्टी ब्रैड के मोटे मोटे स्लाइस काटें और हर एक के दो हिस्से करें। ट्रे पर रखें और हर एक पर थोड़ी सी क्रीम चीज़ लगालें।
  2. ऐसपैरागस के एक इन्च के टुकड़े काटें और फिर इसके पतली स्ट्रिप्ज़ काट लें। इन्हें ब्रैड पर रखें।
  3. मेयोनेज़ को एक बटर पेपर कोन में डालें और थोड़ा सा ऐसपैरागस पर लगालें। रैड चिल्ली फ्लेक्स और रोज़मरी छिड़कें।
  4. सौफ्ट ब्रैड के मोटे मोटे स्लाइस काटें, हर एक के दो हिस्से करें, बेकिंग ट्रे पर रख कर गरम ओवन में 200 डिग्री सैंटिग्रेड तापमान पर 5 मिनिट टोस्ट करें।
  5. गोट चीज़ और एक बड़ा चम्मच मेयोनेज़ साथ में फेंट लें। टोस्टेड ब्रैड पर लगालें। हर एक पर आरागुला का पत्ता रखें।
  6. ऐसपैरागस के ऊपर के भाग को पतला स्लाइस करें और एक हरे औलिव के साथ इस पर रखें। लाल कैपसिकम भी काट कर इसके ऊपर रखें। क्रैकर्ज़ एक प्लैटर पर सजा लें।
  7. हर एक पर एक टुकड़ा लोलोरोसो लेटस रखें। चीज़ स्लाइस के चार टुकड़े करें और हर एक क्रैकर के ऊपर रखें। गूज़बैरी आधी कर के चीज़ पर रखें।
  8. स्ट्रौबरी को स्लाइस करें और एक स्लाइस गूज़बैरी के टुकड़े के साइड में रखें। थोड़ा सा मेयोनेज़ लगालें और एक टुकड़ा ऐसपैरागस टिप का रखें। नमक छिड़कें। तीनों कैनेपीज़ एक स्रविंग प्लैटर पर रखें और तुरंत सर्व करें।

न्यूट्रिशन इन्फो

कैलोरी 438
कार्बोहाइड्रेट 68.13
प्रोटीन 14.72
फैट 10.73
फाइबर 2.60