आम का पन्ना

कच्चे आम से बना घरेलू शरबत

New Update
आम का पन्ना
मुख्य सामग्री कच्चे आम/ केरी, भुने हुए जीरे का पावडर
क्यूज़ीन महाराष्ट्रियन
कोर्स पेय
तैयारी का समय ११-१५ मिनट
खाना पकाने के समय ६-१० मिनट
सर्विंग्स
स्वाद तीखा
खाना पकाने का स्तर निम्न
अन्य शाकाहारी

सामग्री आम का पन्ना

  • १ किलोग्राम कच्चे आम/ केरी
  • ४ छोटे चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
  • २ छोटे चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार नमक
  • ३ कप चीनी

विधि

  1. आम को धो कर उबाल लें और फिर ठंडा करें।
  2. फिर इन्हें छील लें और मसल कर छान लें।
  3. आम के गूदे में 5 कप पानी मिला कर पकाएं। फिर डालें जीरा पावडर, काला नमक, नमक और चीनी। मिलाकर चीनी को अच तरह से घुल जाने दें। आंच से हटा लें और ठंडा करें। फ्रिज में रख कर ठंडा करें।
  4. परोसने के लिए मिश्रण का एक भाग ग्लास में डालें और आवश्यक्तानुसार ठंडा पानी डालकर मिला लें। तुरंत परोसें।