थ्री स्टेप चीज़केक

New Update
थ्री स्टेप चीज़केक
मुख्य सामग्री क्रीम चीज़, डायजेस्टिव बिस्किट
क्यूज़ीन फ्यूज़न
कोर्स डेसर्ट
तैयारी का समय ४१-५० मिनट
खाना पकाने के समय ०-५ मिनट
सर्विंग्स
स्वाद मीठा
खाना पकाने का स्तर निम्न
अन्य शाकाहारी

सामग्री थ्री स्टेप चीज़केक

  • १ कप क्रीम चीज़
  • २०-२४ डायजेस्टिव बिस्किट
  • १/४(एक चौथ कप मक्खन
  • १ कप हंग कर्ड / दही का चक्का
  • १/४(एक चौथ कप कन्डेंस्ड मिल्क
  • ३ बड़े चम्मच ब्लूबेरी कम्पोत
  • १ कप विप्ड क्रीम

विधि

  1. एक ग्राइंडर में बिस्किट महीन पीसकर एक बाउल में डालें। उसमें डालें मक्खन, अच्छे से मिलायें और एक ग्लास जार में डालकर सतह को समान कर दें।
  2. फिर इसका प्रयोग होने तक फ्रिज में रख दें। अब एक दूसरे बाउल में क्रीम चीज़ और दही का चक्का डालकर अच्छे से मिलायें।
  3. इसमें डालें कन्डेन्स्ड मिल्क और एक बड़ा चम्मच ब्लूबेरी कम्पोत और अच्छे से मिलायें। फिर इसमें व्हिप्पड क्रीम अच्छे से मिला दें।
  4. अब एक पाइपिंग बैग में बनाये हुये क्रीम चीज़ का मिश्रण भर दें और जार में बिस्किट लेयर के ऊपर पाइप कर दें।
  5. जार को हल्के से थपथपा दें। ऊपर से बचा हुआ ब्लूबेरी कम्पोत फैला दें और 30 मिनट तक फ्रिज में रखें। ठंडा-ठंडा परोसें।