टी-टाइम डिलाइट

New Update

स्वास्थ्यवर्द्धक और क्षुधावर्द्धक मील तीस मिनिट में घर में बनाइए। इसके लिए शॉपिंग लिस्ट में दिए गए सामान, कुछ तैयारी और साथ ही हमारे द्वारा दिए गए कुछ चुस्त और प्रैक्टिकल टिप्स होने की ज़रूरत है, जिसके मदद से खाना बनाने का समय भी घट जाएगा और स्वादिष्ट या पौष्टिक मील कम समय में बन जाएगा।




                                                         टी-टाइम डिलाइट

मेनू: चाय के समय हल्का स्वादिष्ट स्नैक्स खाकर ऊर्जायुक्त रहें। यहाँ कुछ आपके परिवार के लिए स्वादिष्ट स्नैक्स हैं जिनका लुत्फ उठाया जा सकता है जैसे - अदरक, पुदीना, इलाइची। आसानी से बन जाते हैं और बच्चों को भी अच्छे लगते हैं ओट कांदे पोहे, चिल्ली चीज़ पीज़ा,आलू निम्बल्स

शॉपिंग लिस्ट:

1 पैकेट ओट्स
1 पैकट पोहा
50 ग्राम भूना बदाम
1 नींबु
1 गुच्छा ताज़ा धनिया
100 ग्राम हरे मटर
4 पीज़ा बेस
100 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़
1 हरा शिमला मिर्च
1 पैकेट पार्मेज़न चीज़ पावडर
1 पैकेट चाट मसाला पावडर
1 पैकेट कॉर्नफ्लावर
100 ग्राम बेसन 
1 पैकेट क्रश किया हुआ काली मिर्च

जल्दी तैयारी के लिए:
आलू निम्बल्स के लिए आलू को पहले से उबालकर, छीलकर मैश कर लें। सभी बचे हुए सामग्रियों को मैश किए हुए आलू के साथ मिला लें और आलू के निम्बल्स को आंशिक रूप से फ्राई कर लें। वेजिटेबल मिक्सचर को तैयार कर लें और पीज़ा टॉपिंग के लिए चीज़ को ग्रेट कर लें।

आगे कैसे बढ़ें:
पीज़ा को बनाने से शुरूआत करें। इसको पकाते वक्त ओट कांदे पोहा के लिए तैयारी करें और अंत में आलू के निम्बल्स को फिर से फ्राई करें। मनपसंद चटनी या सॉस के साथ गरमागरम परोसें।