लहसुन का अनोखापन

लहसुन दुनिया भर में सबसे मशहुर इस्तेमाल होने वाला सामग्री है। भारतीय, चाइनीज़ और इटालियन पाकशैली में

New Update
garlic the wonder food

लहसुन दुनिया भर में सबसे मशहुर इस्तेमाल होने वाला सामग्री है। भारतीय, चाइनीज़ और इटालियन पाकशैली में स्वाद लाने में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। लहसुन एक हर्ब है और साधारणतः पौधे का बल्ब इस्तेमाल किया जाता है। जाड़े के मौसम में भारत में हरे लहसुन का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इसका इस्तेमाल ताज़ा चटनी, अचार और लोकप्रिय गुजराती व्यंजन ‘उन्धियों’ में होता है। लहसुन को लेकर अंधविश्वास सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया भर में है। शताब्दियों से लहसुन का इस्तेमाल खाद्द और औषधी में हो रहा है। लहुसन का इस्तेमाल एन्टिऑक्सिडेंट के गुण के कारण होता है। यह दिल के बिमारी से बचने में मदद करता है। कुछ चीज़ें लहसुन के तरह ही सामान्य तरह से समस्या से बचा जा सकता है जैसे - सर्दी-खाँसी, कैंसर क्योंकि इसमें एन्टिकारसिनोजेनिक गुण हैं।

लहसुन के बारे में कुछ तथ्य

जो लोग हाइपरटेनशन से ग्रस्त होते हैं वे रोज़ दो लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं। लहसुन के उपस्थित एलासिन रक्त को थक्का बनने से रोकता है।

जला हुआ लहसुन खाने से बदहजमी कम होती है। बहुत दिनों की बिमारी बदहजमी से राहत पाने के लिए लहसुन के दवा के साथ व्यायाम भी ज़रूरी है।

हर रोज खाली पेट कच्चा लहसुन खायें। यह रक्त चाप और कलेस्टरॉल को कम करता है।

पाँच से छह लहसुन की कलियाँ हर सप्ताह खाने से पेट में कैन्सर की संभावना 50% कम होती है।

3-4 लहसुन की कलियों को पीसकर उबलते दूध में डालकर पीयें। यह बदहजमी से तुरन्त राहत दिलायेगा। यह सच है!

लहसुन रक्तचाप को नियंत्रित करता है, यह सिद्ध हो चुका है। वह बदहजमी को दूर करता है और आंत को जीवाणुमुक्त करता है।