मलाईदार क्रीम चीज़

क्रीम चीज़ एक ताज़ा चीज़ होता है जिसे पुराना नहीं किया जाता है। यह एक अमरीकी आविष्कार है जिसका विकसि

New Update
cream cheese oh so creamy

क्रीम चीज़ क्या है
क्रीम
चीज़ पका हुआ नहीं होता और कुछ प्रकारों में इमलसिफायर होते हैं जो इसे
सख्त बनाने के साथ-साथ इसे एक लंबी आयु देते हैं। स्टैंडर्ड क्रीम चीज़ में
33% फैट होना चाहिये और 55% से अधिक पानी नहीं होना चाहिये, हालांकि आजकल
लो-फैट और बिना फैट वाले प्रकार भी उपलब्ध हैं।

क्रीम चीज़ को ताज़ा कहा जाता है क्योंकि इसे पुराना नहीं किया जाता है।
इसके फलस्वरूप इसका प्रयोग इसे खोलने के तुरंत बाद ही कर लेना चाहिये।
इसका स्वाद माइल्ड होने के साथ-साथ ताज़ा और मिठा और हल्का सा खट्टा होता
है। आजकल विभिन्न फ्लेवर वाले भी पाये जाते हैं जैसे हर्ब्स, फल और सालमन
मछली के साथ।

क्रीम चीज़ काफी अनोखा है जिसका प्रयोग चीज़केक,
फ्रॉस्टिंग, बेगल-टॉपर्स और डिप्स् बनाने में किया जा सकता है। इसका प्रयोग
हल्के और फ्लेकी पेस्ट्री क्रस्ट बनाने में भी किया जा सकता है। इनके
साथ-साथ क्रीम चीज़ का प्रयोग कई नमकीन डिशेज़ और डेज़र्ट्स में भी मुख्य
सामग्री की तरह होता है।

क्रीम चीज़ का प्रयोग कैसे करें
यदि
आपको क्रीम चीज़ को अन्य सामग्रियों के साथ मिलाने के लिये नरम करना है,
तो फॉइल हटाकर, माइक्रोवेव सेफ प्लेट पर रख कर 50% पावर में एक मिनिट के
लिये रखें और फिर एक मिनिट के लिये रखें और प्रयोग करें।

पर आपको अगर टेबल पर प्रयोग करना है तो फॉइल हटायें, माइक्रोवेव सेफ प्लेट पर रख कर 5 से 15 सेकेंड के लिये पकायें।

एक
झटपट पार्टी डिप बनाने के लिये, क्रीम चीज़ को रूम टेम्प्रेचर पर लायें,
फिर सालसा, सब्ज़ियाँ या फलों के साथ मिलाकर नमकीन क्रैकर्स या वेजिटेबल
क्रूडाइट्स् या फल या कुकीज़ के साथ परोसें।

क्रीम चीज़ को कैसे स्टोर करें
क्रीम
चीज़ किसी भी अन्य ताज़ी चीज़ की तरह बहुत जल्दी खराब हो जाता है। इसलिये
इसे हमेशा फ्रिज में रखना चाहिये। यह एक चीज़ का प्रकार है जिसे पुराना
नहीं होने देना चाहिये। तो जब आप क्रीम चीज़ खरीद रहे हों तो ध्यान से
एक्स्पाइरी डेट देख लें और सबसे ताज़ा वाला ही खरीदें। चीज़ जितना ताज़ा
होगा, उसका स्वाद उतना ही अच्छा होगा।

हालांकि, इन दिनों उन्नत तकनीकों की मदद से क्रीम चीज़ को फ्रिज में छः महीनों तक ताज़ा रखा जा सकता है।

पर याद रहे यदि क्रीम चीज़ पर काई आ जाये तो उसे तुरंत फेंक दें क्योंकि फिर वह खाने के लिये ठीक नहीं होता।

क्रीम चीज़ को फ्रीज़ नहीं करना चाहिये क्योंकि पीघालने पर उसकी बनावट पर काफी तबदीलियाँ आ जाती हैं।

यह कितना पौष्टिक है
क्रीम
चीज़ पौष्टिक होता है और आप अपने दिन की शुरुआत इससे कर सकते हैं। इसे
अपने बेगल, मफ्फिन या सैंडविच के साथ खायें। यह न केवल स्वाद और बनावट को
बढ़ायेगा बल्कि पौष्टिकता भी बढ़ायेगा। फैट और कॉलेस्ट्रॉल का अच्छा स्रोत
होने के साथ-साथ इसमें अच्छी मात्रा में कार्बोहायड्रेट्स् और प्रोटीन्स्
भी होते हैं। इसमें थोड़ी मात्रा में विटामिन और मिनरल भी होते हैं जो शरीर
के सही तरह से बढ़ने और देख-रेख के लिये ज़रूरी होते हैं।